Amitabh Bachchan के ब्लैंक ट्वीट्स का Operation Sindoor से था कनेक्शन? फैंस ने जोड़े तार

अमिताभ बच्चन के ब्लैंक ट्वीट्स का रहस्य अब फैंस सोशल मीडिया पर सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं। अब बिग बी के ट्वीट्स का लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन ढूंढ निकाला है।

amitabh bachchan x post viral after ceasefire india pakistan war situation

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन देश के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर अक्सर अपनी राय रखते हैं। वहीं, पहलगाम आतंकी हमले पर बिग बी का कोई रिएक्शन नहीं आया था और न ही ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कोई ट्वीट किया है। ऐसे में फैंस अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन अजीब से ट्वीट कर रहे हैं, अब उसका कनेक्शन भी लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ दिया है। दरअसल, 22 तारीख को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसी दिन एक्टर ने लिखा था, ‘साइलेंट एक्स क्रोमोसोम.. मस्तिष्क का निर्णय लेता है..।’

इसके बाद से अमिताभ ने अपने अकाउंट से ट्वीट तो किए, लेकिन सिर्फ ट्वीट का सीरियल नंबर लिखा और ब्लैंक ट्वीट शेयर कर दिया। कई दिनों से लोग सोच रहे थे कि बिग बी ऐसा क्यों कर रहे हैं? अब फैंस का कहना है कि अमिताभ को ऑपरेशन सिंदूर की भनक थी और वो इस हमले की उल्टी गिनती कर रहे थे। यूजर्स बोल रहे हैं कि अब अमिताभ जल्द ही जय हिंदी का पोस्ट शेयर करेंगे। कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या खाली ट्वीट उल्टी गिनती है? या कुछ ऐसा है जिसे वो डिकोड नहीं कर पा रहे?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ