Hardik Pandya-Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जी हां, कपल के अलग होने की खबरें इस टाइम जोरों पर हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर फैंस फिर कंफ्यूज हो गए हैं। दरअसल, हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि हार्दिक-नताशा की तकरार के बीच अब क्रुणाल भी इस मामले में एंट्री कर चुके हैं।
अगस्त्य संग मस्ती कर रहे क्रुणाल
क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रुणाल अपने भतीजे संग मस्ती कर रहे हैं। जी हां, वीडियो में अगस्त्य, क्रुणाल के फेस पर कलर लगा रहा है और खूब खेल रहा है। वीडियो में अगस्त्य, क्रुणाल की गोद मे भी बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर क्रुणाल की पत्नी ने लिखा कि हम अपना बेस्ट दे रहे हैं। वीडियो को देखकर यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं।
यूजर्स फिर हुए कंफ्यूज
जी हां, लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर माजरा क्या है? एक तरफ हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरें, तो दूसरी ओर हार्दिक के भाई-भाभी उनके बेटे को संभाल रहे हैं, आखिर चल क्या रहा है? एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या वो लंदन में हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि आप हिंट दीजिए कि हार्दिक और नताशा के बीच सब ठीक हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि हार्दिक और नताशा कहां है? एक और यूजर ने लिखा कि सच क्या है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
क्रुणाल ने हार्दिक के बेटे संग किया पोस्ट
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और नताशा विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। ऐसे में क्रुणाल का ये वीडियो सामने आना अपने-आपमें सवाल खड़े कर रहा है। लोगों को बेहद बेकरारी है ये जानने की हार्दिक और नताशा की अलग होने की खबरें झूठी हैं या फिर कपल सच में अलग हो रहा है। बताते चलें कि इसके पहले भी क्रुणाल ने हार्दिक के बेटे संग एक पोस्ट शेयर किया था, जिसको लेकर तरह-तरह की बातें सामने आई थी। हालांकि इस पोस्ट पर नताशा ने भी रिएक्ट किया था, जिसके बाद यूजर्स ने कहा कि कपल के बीच सब ठीक है। हालांकि अब सच्चाई क्या है वो तो कपल ही बताएगा।
यह भी पढ़ें- नया मोड़… विदेश में छुट्टियां मना रहे Hardik Pandya-Natasa Stankovic, झूठी हैं तलाक की खबरें?
संबंधित खबरें
अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
21 mins agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
14 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
16 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
18 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
19 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
19 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
20 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines