2026 TV Industry First Divorce

2026 का पहला तलाक… फेमस टीवी एक्टर 11 साल बाद बीवी से हुए अलग; खुद किया खुलासा

टीवी के मशहूर एक्टर का तलाक हो गया है. साल 2026 के शुरुआत में ही एक्टर ने अपनी पत्नी से 11 साल पुरानी शादी खत्म कर ली है. एक्टर ने इस बात की जानकारी खुद एक इंटरव्यू में दी है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है.

2026 TV Industry First Divorce: टीवी की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है. साल 2026 में इंडस्ट्री का पहला तलाक हो गया है. मशहूर टीवी एक्टर क्रिप कपूर सूरी ने अपनी पत्नी सिमरन कौर सूरी से तलाक ले लिया है. एक्टर की 11 साल की शादी एक झटके में टूट गई है. इस बात का खुलासा क्रिप कपूर ने टेली टॉक इंडिया/टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में किया है. साल 2024 से ही दोनों के अलग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, हालांकि तब उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया था. अब फाइनली क्रिप ने कबूल कर लिया है कि उनका तलाक हो चुका है.

विज्ञापन

क्रिप ने तलाक की पुष्टि करते हुए कहा कि हां हम अलग हो गए हैं. उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया दोनों की तलाक की खबरें वायरल हो गई हैं. ‘उड़ने की आशा’ टीवी सीरियल से फेमस होने वाले क्रिप कपूर ने सिमरन कौर से साल 2014 में शादी की थी. इसके बाद साल 2020 में दोनों ने अपनी बेटी रे कपूर सूरी का दुनिया में वेलकम किया था. अब दोनों अलग हो गए हैं. हालांकि अभी तक दोनों के तलाक की वजह सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ