KRK trolls Hrithik Roshan: केआरके ने ऋतिक को बताया गंजा, बोले- हेयर पैच पहनना भूल गए..

KRK trolls Hrithik Roshan: केआरके ने ऋतिक को बताया गंजा, बोले- हेयर पैच पहनना भूल गए..

KRK trolls Hrithik Roshan: केआरके ने ऋतिक को बताया गंजा, बोले- हेयर पैच पहनना भूल गए..

मुंबई: कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले के आरके अक्सर सेलेब्स को ट्रोल करते देखे जाते हैं। इसी कड़ी उन्होंने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ताजा ट्वीट में केआरके ने ऋतिक रोशन (KRK trolls Hrithik Roshan) के गंजे पैच को लेकर उनका मजाक बनाया है। नेटिजेंस भी उनकी पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अपनी नाराजगी जता रहे हैं। दरअसल, ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन को हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ एक शादी में शामिल होते हुए देखा गया था। हमेशा की तरह इस दौरान भी वो एकदम डैशिंग दिख रहे थे।

व्हाइट पैंट सूट में जंच रहे ऋतिक गर्लफ्रेंड सबा और दूल्हा दुल्हन के साथ खड़े होकर बातें कर रहे हैं, तभी वीडियो में एक्टर के माथे का पैच नजर आ जाता है। वीडियो को पीछे से शूट किया गया है यही वजह है कि एक्टर के पीछे का आंशिक रूप से गंजापन साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

विज्ञापन

उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “जब #Hrithik Roshan अपने बालों का पैच पहनना भूल गए।” इतना ही नहीं, केआरके ने खुद को सुधारा और एक अन्य ट्वीट में मजाक में कहा, “क्षमा करें, जब उन्होंने अपने हेयर पैच ठीक से नहीं पहने थे।”

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1581146682037006336

विज्ञापन

लोगों ने इस ट्वीट को देखते ही केआरके को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। फैंस ने ऋतिक का सपोर्ट करते हुए कमाल राशिद को ही ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा “यह @iHrithik सर की ब्रेन सर्जरी के बाद हुआ जब वह घायल हो गए। तेरे जेसे डाउन ग्रेड लोगों को अजीब लग सकता है ये। अपनी औकात कितनी बार दिखाएगा बे @iHrithik कृपया सर उसके खिलाफ कुछ कार्रवाई करें। कुछ ज्यादा बोल रहा है”

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1581148561621671936

विज्ञापन

दूसरे ने लिखा, “जिनके अपने घर शीशे के हो वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते..” एक अन्य ने उनकी फ्लॉप फिल्म देशद्रोही का हवाला देते हुए लिखा, “एचआर सिर्फ आपको कॉपी करने की कोशिश कर रहा है ..”

विज्ञापन

बता दें, ऋतिक इस समय 48 साल के हैं और एक फाइन वाइन की तरह एज (उम्र बढ़ना) कर रहे हैं। फैंस उनकी पर्सनालिटी के चलते उन्हें ग्रीक गॉड कहकर पुकारते हैं और कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता। वर्क फ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ रिलीज हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ