Guru Randhawa, KRK Comments: इस वक्त सोशल मीडिया पर फेमस सिंगर गुरु रंधावा और केआरके के बीच जुबानी जंग चल रही है। जी हां, सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे को लेकर तंज कस रहे हैं। वैसे तो केआरके अक्सर किसी ना किसी को लेकर कुछ ऐसा कहते रहते हैं, जिससे वो चर्चा में आ जाते हैं, लेकिन इस वक्त लोगों के मन में सवाल है कि आखिर गुरु और केआरके के बीच ये बहस क्यों चल रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला?
फिल्म ‘शाहकोट’ को लेकर चर्चा में गुरु
दरअसल, इस वक्त गुरु रंधावा अपनी आने वाली फिल्म ‘शाहकोट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंगर इस वक्त अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में जब गुरु ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया और इस पोस्ट में फिल्म के पोस्टर पर लिखा था कि 7 डेज टू गो। गुरु के इस पोस्ट पर केआके ने कमेंट किया कि अबे क्या 6 दिन, 7 दिन करता रहता है, जाना बवा आने दे, ‘तू एक्टर कम धोबी ज्यादा लगता है।’
केआरके से गुरु को कहा- 2 रुपये का एक्टर
केआरके के इस कमेंट का जवाब देते हुए गुरु ने लिखा कि भाई आप मेरे से बड़े हो, लेकिन आपसे मैं बिल्कुल भी इंस्पायर नहीं हूं, पहले मूवी देखो फिर क्या पता धोबी पछाड़ मार दूं, आपका ट्वीट दो रुपये का था। अब केआरके कहां चुप होने वाले थे। जी हां, उन्होंने फिर गुरु को इसका जवाब दिया और लिखा कि अबे केआरके दुनिया का नंबर वन क्रिटिक है, केआरके को चैलेंज ना कर #2RsActor।
गुरु ने दिया करारा जवाब
अब गुरु ने भी तसल्ली से इसका जवाब दिया और लिखा कि आपको मैं अभी भी भाई बोल रहा हूं, लगता है किसी पंजाबी के साथ आप सामना नहीं हुआ, कौन दो रुपये का है, सब जानते हैं। केआरके ने ये भी लिखा है कि अरे क्यों टाइम खराब करता घूम रहा है, कौन आएगा तुझे देखने वाघा बॉर्डर पर देखने #2RsActor। गुरु ने इसका भी जवाब दिया और लिखा कि मैं देखने जा रहा हूं वाघा भाई, देखते हैं कोई आता है कि नहीं, आपके गाने का पोस्टर आने खुद बनाया है क्या?
इंटरनेट पर पोस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर दोनों ही एक-दूसरे को लेकर तंज कसते जा रहे हैं। दोनों का एक-दूसरे को लेकर कमेंट का सिलसिला जारी है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या केआरके, गुरु के इस पोस्ट का जवाब देते हैं या अब तो इस पर चुप्पी साध लेंगे।
यह भी पढ़ें- कभी मांगी मौत की दुआ, कभी कही रैप छोड़ने की बात… क्या MC Stan पहले से दे रहे थे गायब होने का हिंट?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines