कभी मांगी मौत की दुआ, कभी कही रैप छोड़ने की बात... क्या MC Stan पहले से दे रहे थे गायब होने का हिंट?

MC Stan Missing Poster: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन को लेकर कहा जा रहा है कि वो कहीं गायब हो गए हैं। रैपर की गुमशुदगी के पोस्टर मुंबई से लेकर सूरत तक लगे हैं। ऐसे में हर कोई हैरान और परेशान है कि आखिर एमसी स्टेन कहां गए?

MC Stan Missing Poster

MC Stan Missing Poster

MC Stan Missing Poster: सोशल मीडिया पर किसी को लेकर अगर कोई मजाक में भी कुछ कह दे, तो वो वायरल हो जाता है। इस वक्त इंटरनेट पर बिग बॉस 16 के विनर और रैपर एमसी स्टेन को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं। दरअसल, मुंबई से लेकर सूरत तक एमसी स्टेन के गुमशुदा होने के पोस्टर लगे हैं और कहा जा रहा है कि स्टेन कहीं गायब हो गए हैं। हालांकि अब लोगों का कहना है कि एमसी स्टेन पहले से ही इसका हिंट दे रहे थे।

विज्ञापन

कहां गए एमसी स्टेन?

दरअसल, ये बातें इसलिए हो रही हैं क्योंकि एमसी स्टेन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते थे, लेकिन बीते कुछ समय से स्टेन सोशल मीडिया से गायब नजर आ रहे हैं। हालांकि रैपर के कुछ पोस्ट ऐसे भी हैं, जो उनके गायब होने की ओर इशारा कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ टाइम पहले रैपर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। स्टेन ने अपने इस पोस्ट में लिखा था कि मैं रैप छोड़ने वाला हूं और दिल का इमोजी भी शेयर किया था। इतना ही नहीं बल्कि स्टेन ने इस पोस्ट के लास्ट में लिखा कि Word100…।

विज्ञापन
MC Stan

MC Stan

MC Stan

MC Stan

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले एमसी स्टेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा था कि ‘या अल्लाह बस मौत दे।’ कभी रैप छोड़ने की बात कहना और कभी मरने की दुआ मांगना… लोगों के मन में सवाल खड़े कर रहे है। बता दें कि इसके पहले स्टेन ने अपने सिंगल होने की भी बात कही थी। रैपर की इन सभी पोस्ट से लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं एमसी बहुत पहले से ही अपने गायब होने का तो इशारा नहीं कर रहे थे।

MC Stan

MC Stan

विज्ञापन

हर कोई कंफ्यूज

हालांकि अब जब स्टेन के गायब होने की बात सामने आ रही है, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि कहीं स्टेन, ‘बिग बॉस 18’ को तो प्रमोट नहीं कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि रैपर ने ये सब पीआर के लिए किया है, तो वहीं हर कोई इस पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहा है। हालांकि अभी रैपर की तरफ से इस पर ना तो कोई पोस्ट या जानकारी सामने आई है और फैंस बहुत कंफ्यूज हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर सच्चाई क्या बाहर आती है?

बिग बॉस जीतने के बाद नहीं संभल रही चीजें

हालांकि बिग बॉस के किसी कंटेस्टेंट के साथ ऐसा पहली बार हो रहा है कि वो गिरावट में है। जी हां, अक्सर ऐसा होता देखा गया है कि शो जीतने के बाद सितारे चर्चा में आते हैं और उनके आगे का करियर आसान हो जाता है, लेकिन स्टेन ने जबसे शो जीता है, तबसे ही वो गिरावट में चल रहे हैं। कभी ब्रेकअप, तो कभी रैप छोड़ने की बात, कभी मरने तक की बात भी स्टेन करते दिखे हैं। अब आखिर ऐसा क्यों हो रहा है ये तो एमसी खुद ही जानते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ