KKBKKJ: कमाल खान खुद को सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक मानते हैं। कमाल खान उर्फ केआरके बड़ी- बड़ी फिल्मों का रिव्यू करते हैं और इसी वजह से वो कई बड़े सितारों से पंगा भी ले चुके हैं। अक्सर किसी न किसी फिल्म के रिव्यू के चलते वो कुछ न कुछ ऐसा कह देते हैं कि बवाल ही मच जाता है।
सलमान और उनके बीच का छत्तीस का आंकड़ा तो किसी से छिपा नहीं है, अब एक बार फिर से केआरके ने सलमान के बारे में कुछ ऐसा कह दिया कि सभी हैरान हैं। कमाल भाईजान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज से पहले से ही इसको लेकर कई कयास लगा रहे थे। अब उन्होंने मूवी के बेकार प्रदर्शन पर फिर से चुप्पी तोड़ी है।
ये भी पढ़ेंः Sangharsh 2 Trailer out: सिक्स-पैक-एब्स के साथ एक्शन में दिखे खेसारी लाल यादव, ‘संघर्ष 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
एक बार फिर केआरके ने सलमान पर चलाए तंज के बाण
आपको बता दें कि, कमाल खान ने फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज से पहले ही उसे फ्लॉप बताया था। अब जब फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई तो कमाल ने अपनी तारीफों के के पूल बांधेते हुए अपनी प्रीडिक्शन की तारीफ की है और एक बार फिर से सलमान खान का मजाक उड़ाया है।
ट्वीट कर उड़ाया सलमान खान का मजाक
कमाल राशिद खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है, ‘बुढ़ऊ ने पठान के आखिरी में बॉलीवुड के सभी स्टार्स का मजाक बनाया था, कि उनके सिवाए कोई और हिट फिल्म नहीं दे पाएगा। अरे बुढ़ऊ भैया आप खुद ही अब जिंदगी में कोई हिट फिल्म नहीं दे पाओगे। हम जिसके पीछे लग जाते हैं उसकी लाइफ बना देते हैं, आपकी भी बना दी।’ हालांकि केआरके ने अपने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सलमान खान पर तंज मान रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Parineeti-Raghav: पैपराजी ने परिणीति से राघव चड्ढा संग शादी को लेकर किए सवाल, एक्ट्रेस ने कहा- ‘तुम लोग पागल हो चुके हो’
केआरके पहले भी बुढ़ऊ कह उड़ा चुके हैं सलमान का मजाक
आपको मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब केआरके ने सलमान खान का मजाक उड़ाया हो। इससे पहले भी कमाल ने सलमान खान को ‘बुढ़ऊ’ कहकर उन पर तंज कसा था। केआरके ने पहले भी ट्वीट कर लिखा था कि, ‘बुढ़ऊ पागल हो गए हैं। ये बोल रहे हैं कि आप लोग मेहनत करो, पैसे कमाओ और मेरी पिक्चर देखो। अरे बुढ़ऊ हम मेहनत के पैसों से तुम्हारी फिल्म क्यों देखे? तुम मूवी को यूट्यूब पर रिलीज करके जनता को फ्री दिखाकर ईदी दे दो! कितने सालों से एक से बढ़कर एक घटिया फिल्म दिखाकर लूटा है तुमने।’
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines