Parineeti-Raghav: पैपराजी ने परिणीति से राघव चड्ढा संग शादी को लेकर किए सवाल, एक्ट्रेस ने कहा- 'तुम लोग पागल हो चुके हो'
Edited By Nancy Tomar

Parineeti Chopra-Raghav Chaddha
Edited By Nancy Tomar

Parineeti Chopra-Raghav Chaddha
Parineeti Chopra-Raghav Chaddha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें ही नहीं बल्कि इनकी शादी की बातें भी हो रही हैं।
परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बीच आखिर चल क्या रहा है, इसकी चर्चा जोरों पर है? लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या वे शादी कर रहे हैं? क्या वे डेटिंग कर रहे हैं? क्या वे पुराने दोस्त हैं? इस तरह के सवाल लोगों के दिमाग में चल रहे हैं। हालांकि परिणीति और राघव में से किसी ने भी इस पर सीधे कोई भी जवाब नहीं दिया है।
इस बीच अब एक्ट्रेस एक बार फिर से एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान पैपराजी ने परिणीति से कुछ सवाल किए, जिसका एक्ट्रेस ने एक लाइन में जवाब दिया है। सोमवार को एक्ट्रेस परिणीति को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने परिणीति से राघव चड्ढा से शादी को लेकर सवाल शुरू किए, तो पैपराजी के सवालों को जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि- तुम लोग पागल हो चुके हो।
दरअसल, पैपराजी ने परिणीति ने पूछा कि- वो राघव चड्ढा से कब शादी करने जा रही हैं? वहीं, पैपराजी ने कहा कि- शादी का बता दें क्योंकि उनलोगों को भी कुर्ते सिलवाने हैं। इतनी ही नहीं बल्कि पैपराजी ने एक्ट्रेस से कहा कि वो लड़की वाले की तरफ से रहेंगे। इतने सारे सवाल सुनकर परिणीति मुस्कुराने लगीं और एक्ट्रेस ने सबका एक लाइन में जवाब देते हुए कहा कि- ‘तुम लोग पागल हो चुके हो।’ इसके बाद एक्ट्रेस ने पैपराजी को कुछ पोज दिए।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: