हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Munawar Faruqui के एक्सपोज वाले बयान पर बोलीं Kritika Malik, कहा- मैं दुनिया में अनोखी...

Kritika Malik, Munawar Faruqui: बिग बॉस ओटीटी 3 में मुनव्वर ने आते ही कृतिका मलिक को आड़े हाथ ले लिया था और खूब कहा-सुनी हुई थी। हालांकि अब शो से बाहर आने के बाद गोलू ने मुनव्वर को जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं कि कृतिका ने क्या कहा?

विज्ञापन
Kritika Malik, Munawar Faruqui

Kritika Malik, Munawar Faruqui: बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले से पहले बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी शो में आए थे। इस दौरान मुनव्वर ने ‘थप्पड़ कांड’ पर भी चर्चा की थी और कृतिका मलिक के कपड़ों पर सवाल उठाते हुए गोलू को आड़े हाथों लिया था। हालांकि अब बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है और कृतिका ने बाहर आते ही मुनव्वर के एक्सपोज वाले बयान पर रिएक्ट किया है। शो के बाहर आने के बाद कृतिका ने मुनव्वर को साफ-साफ शब्दों में कहा कि सब यही करते हैं।

कृतिका मलिक ने शो से बाहर आते ही मुनव्वर को दिया जवाब

जैसे ही कृतिका मलिक शो से बाहर आईं, तो उनसे पत्रकार ने मुनव्वर फारुकी के एक्सपोज वाले बयान को लेकर सवाल किया। इस पर कृतिका ने जवाब देते हुए कहा कि उस दिन मुझे मुनव्वर की सारी बातें समझ आईं, लेकिन ये बात मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगी कि तुम जिम में टाइट कपड़े पहनती हो। कृतिका ने आगे कहा कि क्या कोई जिम में सलवार-शूट पहनकर जाता है?

जिम का आउटफिट क्या होता है?

इस वीडियो में गोलू ने आगे कहा कि जिम का आउटफिट क्या होता है? और मैंने कोई गलत कपड़े नहीं पहने थे। मैंने जो कपड़े पहनें थे, वो हर लड़की पहनती है, मैं अनोखी तो नहीं हूं इस दुनिया में। कृतिका के इस बयान पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि अगर ऐसा था तो उस दिन आपने ये मुनव्वर को क्यों नहीं बोला? दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर ये बात शो में हुई थी तो इसका जवाब वहीं देना था। तीसरे यूजर ने कहा कि अब बोलने का क्या मतलब है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, मुनव्वर फारुकी जब शो में आए थे, तो उन्होंने अरमान के विशाल को थप्पड़ मारने पर सवाल उठाते हुए कृतिका की खूब क्लास लगाई थी। बता दें कि शो में विशाल पांडे ने गोलू को लेकर कहा था कि वो सुंदर दिखती है और वीकेंड का वार में इस कमेंट को गलत तरह के पेश कर इसे एक हॉट टॉपिक बना दिया गया, जिसके चलते अरमान ने शो में काबू खो दिया और विशाल को तमाचा जड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 से बाहर आते ही Payal Malik ने छोड़ा पति का घर? गुस्से से क्यों तमतमाईं अरमान की पहली बीवी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola