Kritika Malik, Armaan Malik, Payal Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 में पायल, कृतिका और अरमान मलिक तीनों ने एक साथ एंट्री की थी। हालांकि पायल मलिक बहुत पहले ही शो से बाहर आ गई थीं। हालांकि अरमान टॉप 6 में रहें और कृतिका टॉप 4 से बाहर हुई। ये तीनों जितना शो के घर में अंदर पॉपुलर रहे उतना ही शो के बाहर। बिग बॉस से बाहर आते ही पायल ने ऐलान कर दिया था कि अरमान से तलाक लेने वाली हैं। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और पायल की ये बात झूठी निकली, जिसके लिए लोगों का पहले से कहना था कि ये सब व्यूज के लिए किया जा रहा है। अब कृतिका ने बाहर आते ही बड़ा खुलासा कर दिया है।
कृतिका ने दिया जवाब
शो से बाहर आने के बाद एक पत्रकार ने गोलू से सवाल किया कि क्या आपको लगता है कि आपके और पायल के बीच अब कुछ भी ठीक नहीं रहेगा? इस पर कृतिका ने जवाब दिया कि मुझे नहीं लगता कि कुछ भी बदलने वाला है। मैं जब घर से बाहर आई, तो मैंने पायल से पूछा कि क्या वो ठीक हो, तो पायल ने उन्हें जवाब दिया कि हां। गोलू ने आगे कहा कि अगर वो ठीक है, तो मैं भी ठीक हूं और बाकी दुनिया से मुझे फर्क नहीं पड़ता।
हमारा रिश्ता एक बार खराब हो चुका है- गोलू
कृतिका ने आगे कहा कि लोग का काम है कहना और वो कहेंगे। हमारा रिश्ता एक बार खराब हो चुका है, लेकिन अब हम अपना रिश्ता कभी खराब नहीं करेंगे। हम तीनों जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे। इसके बाद पत्रकार ने पूछा कि अरमान, पायल से ज्यादा आपको प्यार करते हैं? इस पर आप क्या कहेंगी? इस सवाल पर कृतिका ने जवाब दिया कि नहीं ऐसा नहीं है… अरमान हम दोनों को बराबर प्यार करते हैं।
अरमान ने कभी हम दोनों में भेदभाव नहीं किया
गोलू ने आगे कहा कि अरमान जितना पायल के बारे में सोचते हैं, उतना ही मेरे बारे में सोचते हैं। अरमान ने कभी हम दोनों में भेदभाव नहीं किया है और शायद इसलिए ही ये रिश्ता चल रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों अरमान, कृतिका और पायल के रिश्ते को लेकर खूब बवाल हुआ है। बिग बॉस में अरमान और कृतिका को प्रेस के सवालों का भी सामना करना पड़ा था। साथ ही लोगों ने तीनों को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की बातें की।
यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui के एक्सपोज वाले बयान पर बोलीं Kritika Malik, कहा- मैं दुनिया में अनोखी…
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
23 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines