Bhediya से सामने आया कृति सेनन का लुक, इस दिन आ रहा है ट्रेलर

Bhediya Box Office Collection Day 13

Bhediya Box Office Collection Day 13: भेड़िया की कमाई में नहीं आ रहा उछाल, इतना है टोटल बिजनेस

मुंबई: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya Teaser) का टीजर तो पहले ही जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन

अब इस फिल्म से कृति सेनन का लुक भी सामने आ गया है। इस पोस्टर में कृति का लुक हर बार से काफी यूनीक दिख रहा है। एक्ट्रेस ने हाथ में गन के आकार का इंजेक्शन पकड़ रखा है।

विज्ञापन

इस फिल्म को लेकर फैंस का बज्ज कबसे हाई है। 25 नवम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म को लेकर मेकर्स जितने उत्साहित हैं, वहीं फैंस भी उतने ही बेताब हैं। कृति सैनन (Kriti Sanon) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “डॉक्टर अनिका से मिलिए! भेड़िया की डॉक्टर! इंसान अपने रिस्क पर आएं” इसके अलावा उन्होंने ये भी अनाउंस की भेड़िया का ट्रेलर कल यानी बुधवार को रिलीज होने जा रहा है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cj13YPGozVA/?utm_source=ig_web_copy_link

इससे पहले मेकर्स ने भेड़िया का टीजर जारी किया था, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी थी। टीजर निर्देशक अमर कौशिक की क्रिएचर-कॉमेडी की दुनिया में एक झलक देती है। एक धमाकेदार रैप की धुन पर सेट, एक मिनट का टीज़र काफी भयावह भी दिख रहा है और दिलचस्प भी। टीजर की शुरुआत एक अंधेरी काली रात से होती है। इसके बाद जंगल के बीचो-बीच स्थित एक घर की झलक देखने को मिलती है और इसके बाद नजर आता है ‘भेड़िया’।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में एक आदमी को जंगल में एक भेड़िये द्वारा पीछा करते हुए देखा जा सकता है, जबकि लोगों का एक समूह प्रार्थना कर रहा है तभी वहां मौजूद आग एक भेड़िये का रूप लेती है और अंत में, एक भेड़िया दरवाजे को तोड़कर निकलता है और स्क्रीन पर भेड़िया लिखा हुआ नजर आता है।

टीजर को वरुण धवन के इंडस्ट्री में 10 साल पूरा करने के मौके पर जारी किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ