Bigg Boss OTT 3 Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) इस महीने शुरू हो जाएगा। इस शो के शुरू होने से पहले फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। उनमें से एक सवाल ये भी है कि इस बार शो में कौन-कौन-से सितारे दिखाई देने वाले हैं। अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, अब ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में शामिल हो सकती 2 हसीनाओं के नाम रिवील हुए हैं। इस बार वैसे भी शो के होस्ट बदल गए हैं तो मेकर्स के कंधों पर काफी जिम्मेदारियां हैं। अब उन्हें ऐसे-ऐसे कंटेस्टेंट्स चुनने होंगे जिनकी वजह से लोग शो से चिपक जाएं।
कृति सेनन की बहन बनेंगी बॉस बॉस की कंटेस्टेंट?
अब अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने सलमान खान (Salman Khan) को रिप्लेस कर दिया है तो इसका असर TRP पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अब लगता है मेकर्स ने शो में ग्लैमर भरने का इरादा कर लिया है। अब शो के लिए 2 मशहूर हसीनाओं को अप्रोच किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इनमें से एक तो बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) संग रोमांस कर घर-घर में मशहूर हो गई थीं। लेकिन ये रोमांस ऑफ स्क्रीन नहीं बल्कि ऑन स्क्रीन देखने को मिला था। अब ज्यादा सस्पेंस न बनाते हुए आपको इस एक्ट्रेस का नाम बता ही देते हैं। अब जिसे शो के लिए अप्रोच किया गया है वो एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) हैं।
अनुषा दांडेकर को भी किया अप्रोच?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नूपुर सेनन को मेकर्स ने अप्रोच भी किया है और अभी उनकी मेकर्स से शो को लेकर बातचीत भी चल रही है। बता दें, पिछले सीजन के लिए भी नूपुर को अप्रोच किया गया है। वहीं, इस बार एक्ट्रेस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है। उनके अलावा करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) को भी बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया है। अनुषा दांडेकर कई टीवी शोज होस्ट कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: ‘घमंड ले डूबा मैडम’, Smriti Irani पोस्ट शेयर कर हुईं ट्रोल, अमेठी लोकसभा चुनाव हारने पर मिल रही बधाई
क्या एक्ट्रेस ने शो के लिए भरी हामी?
उन्हें फिल्मों में कैमियो रोल में भी देखा गया है। अनुषा दांडेकर- शिबानी दांडेकर की बहन और फरहान अख्तर की साली हैं। उनकी लव लाइफ काफी कंट्रोवर्शियल रही है। हर ब्रेकअप के बाद अनुष्का को लेकर काफी चर्चा हुई और अब सभी कंट्रोवर्सी के बाद उन्हें शो में लाने के लिए मेकर्स अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने शो साइन किया या नहीं, उसका खुलासा नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
12 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
13 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines