Sohail Seema Divorce: सोहेल खान संग डिवोर्स पर सीमा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे महिलाएं ज्यादा'..

New Project - 2022-09-03T111129.550

Seema Opens Up On Her Divorce: एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) और उनकी एक्स वाइफ सीमा किरण सजदेह (Seema Kiran Sajdeh) आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों स्टार कपल ने अलग होने का ऐलान किया था। इसी बीच सीमा सजदेह ने अपने डिर्वोस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स’

दरअसल शो ‘फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स’ चार सेलिब्रिटी पत्नियों, सीमा किरण सजदेह (सोहेल खान की पूर्व पत्नी), महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी), भावना पांडे (चंकी पांडे की पत्नी) और नीलम के लाइफ पर केंद्रित है।हाल ही में इस लोकप्रिय शो का सीजन 2 सामने आया है। शो से जुड़े इन सितारों की लाइफ के बारे में कई चौंकानें वाले राज सामने आए हैं।

विज्ञापन

‘विचार नहीं मिल रहे थे’

एक एपिसोड के दौरान, सीमा ने सोहेल खान के साथ अपने अलगाव के बारे में बात करते हुए बताया। सीमा ने कहा कि वह पिछले पांच सालों से सोहेल खान से अलग रह रही थीं। जब सीमा से अलग होने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमारे विचार एक जैसे नहीं हैं।’ शादी के 24 बाद पता लगा कि अब विचार एक जैसे नहीं हैं।

विज्ञापन

‘साथ रहने की कोशिश की’

सीमा ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा, ‘हम दोनों कोशिश कर रहे थे।मैंने पूरा फॉर्मूला आजमाया। यहां तक ​​कि उसने भी कोशिश की। इसलिए, ऐसा नहीं है कि हमने एक साथ कोशिश नहीं की। और जब हमारे बच्चे होते हैं, तो यह अलग होता है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बच्चे तलाक के लिए राजी हो गए हैं, तो सीमा ने जवाब दिया, ‘मेरा छोटा बेटा अभी दस साल का है। और, हां, मेरा बड़ा बेटा वह मान गया।’

विज्ञापन

विज्ञापन

‘मैं महिलाओं को पसंद करती हूं’

इसके बाद सीमा ने कहा कि वह एक व्यक्ति के रूप में “बहुत जिद्दी” हैं फिर उन्होंने मजाक में कहा, ‘लगता है कि मैं महिलाओं को पसंद करती हूं’, जो महीप के चेहरे पर एक चौंकाने वाले भाव छोड़ती है और फिर सीमा कहती है, ‘मैं सिर्फ मजाक कर रही हूं।’ सीमा का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि साल 1998 में सोहेल खान और सीमा ने शादी रचाई थी। इनके 2 बेटे भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ