फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसकी जानकारी कुछ समय पहले ही धनुष ने दी थी। अब एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ BTS तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ कृति ने एक इमोशनल नोट लिखा और पूरी टीम को धन्यवाद कहा।
कृति सेनन का पोस्ट
कृति ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘और ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग खत्म हो गई!! आनंद राय स्टाइल के ड्रामा और इमोशन्स से भरी इस कहानी ने मुझे एक खूबसूरत अनुभव दिया। ये शेड्यूल फिजिकली और इमोशनली बहुत थका देने वाला था, लेकिन इसने मुझे वो यादें दीं जो हमेशा साथ रहेंगी।’
आनंद एल राय को कहा धन्यवाद
कृति ने फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय के लिए खास शब्द लिखे। उन्होंने कहा, ‘आपने इस सफर में मेरा साथ दिया और मुझे अपना बेस्ट देने में मदद की और साथ ही अपने हाथों से इतना टेस्टी खाना भी खिलाया। आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत खास रहा।
धनुष के साथ काम का अनुभव
कृति ने अपने को-स्टार धनुष की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘धनुष, आप सबसे टैलेंटेड और समझदार एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। आपके साथ सीन करना हमेशा एक अच्छा अनुभव रहा। उम्मीद है कि हम आगे भी साथ काम करेंगे।’
हिमांशु शर्मा और टीम का आभार
कृति ने फिल्म के लेखक हिमांशु शर्मा को धन्यवाद देते हुए लिखा कि उनकी स्क्रिप्ट ने इस कहानी को खास बनाया। साथ ही उन्होंने पूरी टीम और क्रू का भी दिल से आभार जताया और लिखा, ‘आप सभी ने बहुत मेहनत की, आप लोगों से प्यार है! अब मिलते हैं थिएटर में।’
फिल्म की डिटेल्स
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है और इसका संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार कर रहे हैं। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
ये भी पढ़ें- इस फिल्म से डेब्यू करेंगी विस्मया, मोहनलाल ने बेटी के लिए लिखी पोस्ट
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines