हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मुझमें कहीं अधिक क्षमता...', स्टारकिड्स को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलने पर बोलीं Kriti Sanon

Kriti Sanon: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘क्रू’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई कर रही है। दर्शकों को भी फिल्म खूब पसंद आ रही है और लोग इस फिल्म की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon

Kriti Sanon: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘क्रू’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई कर रही है। दर्शकों को भी फिल्म खूब पसंद आ रही है और लोग इस फिल्म की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। इस बीच अब अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने करियर के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

कई स्टारकिड्स अपने आपको साबित करने में लगे थे

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करियर को लेकर कृति ने कहा कि एक टाइम ऐसा था जब कई स्टारकिड्स अपने आपको साबित करने में लगे थे, लेकिन नहीं कर पा रहे थे और कमाल की बात तो ये थी कि इस सबके बाद भी उन्हें मौका मिलता था, जिससे निराशा फील होती थी। कृति ने कहा कि मुझे बहुत अच्छे से पता है कि मुझे जो ऑफर मिल रहे थे, मैं उससे भी कहीं ज्यादा अच्छा कर सकती थी। कृति ने कहा कि और अच्छा काम करने के लिए तैयार भी थी।

मुझे बहुत बेचैनी होने लगी थी- कृति 

इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि इन सबके बीच एक टाइम ऐसा आया, जब मैं बहुत असहज महसूस करने लगी थीं। मुझे बहुत बेचैनी होने लगी थी क्योंकि मैं जानती थी कि मुझे जो ऑफर मिला है, उससे मैं खुद को साबित नहीं कर सकती। कृति ने कहा कि वो उनसे भी ज्यादा अपने अभिनय की क्षमता दिखा सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो कुछ ऐसा करना चाहती थी कि जिससे वो एक अभिनेत्री के रूप में लोगों के दिल में जगह बना सके और खुद को साबित कर सके।

विज्ञापन

मैं और अच्छा काम कर सकती हूं- कृति

कृति ने कहा कि आपको जितना बड़ा बर्तन मिलेगा आप उसी के हिसाब से उसे भरेंगे। हां, लेकिन अगर आपको बर्तन छोटा मिलेगा तो आप उसे भी उसी के हिसाब से भरेंगे। इसलिए मैं लंबे टाइम एक बड़े बर्तन की तलाश में थी। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि उस टाइम में निराश थी क्योंकि मुझे पता था कि मैं और अच्छा काम कर सकती हूं, लेकिन उस टाइम मेरे पास कोई ऐसा प्रोजेक्ट नहीं था।

हर एक चीज का अपना सही टाइम होता है- कृति 

एक्ट्रेस ने कहा कि उस टाइम कुछ नए फेस भी इंडस्ट्री में थे, जो काम तो कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। हालांकि बावजूद इसके उन्हें बार-बार मौके मिलते रहे। एक्ट्रेस ने कहा कि तब मुझे लगता था कि ये कैसे हो सकता है। कृति ने अपनी बातचीत में कहा कि जब मेरे पास फिल्म मिमी आई, तब मुझे लगा कि हर एक चीज का अपना सही टाइम होता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘वीराना’ के मशहूर फिल्ममेकर का न‍िधन, फिल्मों का नाम सुनकर ही कांप जाती थी रूह

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola