'वीराना' के मशहूर फिल्ममेकर का न‍िधन, फिल्मों का नाम सुनकर ही कांप जाती थी रूह

Gangu Ramsay Passes Away: फिल्म ‘वीराना’ के सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का आज यानी संडे को निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि गंगू लंबे टाइम से हेल्श संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे। इसकी वजह से गंगू को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

Gangu Ramsay

Gangu Ramsay

Gangu Ramsay Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां, फिल्म ‘वीराना’ के सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का आज यानी संडे को निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि गंगू लंबे टाइम से हेल्श संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे। इसकी वजह से गंगू को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

विज्ञापन

83 साल की उम्र में हुआ निधन

सामने आई जानकारी के अनुसार, बीते एक महीने से सिनेमैटोग्राफर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और अब उन्होंने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। गंगू के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। साथ ही उनके फैंस भी मायूस हैं। सभी गंगू के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कौन थे गंगू रामसे?

रामसे ब्रदर्स को कौन नहीं जानता… जी हां, हॉरर का दूसरा नाम ही रामसे ब्रदर्स हुआ करता था। 80 और 90 के दशक में हॉरर फिल्मों के सरताज माने जाने वाले रामसे ब्रदर्स में से एक गंगू रामसे एक मशहूर फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे। जी हां, गंगू रामसे के भी पिता एफ.यू. रामसे भी एक मशहूर सिनेमैटोग्राफर और फिल्म निर्माता थे।

विज्ञापन

हॉरर के बादशाह

गंगू ने इंडस्ट्री में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं रहे हों, लेकिन उनकी फिल्में और इंडस्ट्री में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जब भी सिनेमाजगत के 80-90 दशक की बात होगी तो हॉरर के बादशाह कहे जाने वाले गंगू रामसे को हमेशा याद किया जाएगा।

गंगू की फिल्में

सिनेमा को गंगू ने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जो हमेशा लोगों के जहन में रहेंगी। जी हां… गंगू की फिल्मों की लिस्ट में ‘वीराना’, ‘दो गज जमीन के नीचे’, ‘पुराना मंदिर’, ‘सामरी’, ‘पुरानी हवेली’, ‘खोज’, ‘तहखाना’ जैसी फिल्में हैं। दर्शकों को उनकी फिल्में खूब पसंद आती थी और लोग तो गंगू की फिल्मों को लेकर ये भी कहते हैं कि कोई उनकी फिल्मों को अकेले नहीं देख सकता क्योंकि हॉरर का दूसरा नाम ही है Ramsay Brothers।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ