‘टॉक्सिक’ के मेकर्स का मास्टरप्लान, ‘धुरंधर 2’ से आगे निकलने के लिए साइन की करोड़ों की डील

मार्च के महीने में एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसे लेकर दोनों फिल्मों के मेकर्स अपना मास्टरप्लान बना रहे हैं. दरअसल 19 मार्च को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने वाली है. हालांकि, मेकर्स ने ‘टॉक्सिक’ को लेकर एक बड़ी डील कर डाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

toxic vs dhurandhar 2

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के बीच होगा तगड़ा मुकाबला (File Photo)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया है. ‘धुरंधर’ ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और स्पोर्ट देखने को मिला था. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों ओटीटी पर अपना जलवा बिखेर रही है. वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर मेकर्स बड़ी तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, कन्नड़  के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वहीं ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने एक बड़ी डील अपने नाम कर ली है. आपको बता दें कि फिल्म निर्माताओं KVN Productions और Monster Mind Creations ने दक्षिण (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) एक बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील कर ली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ ने की करोड़ों की डील

इस डील के बाद ऐसा माना जा रहा है कि तेलुगू राज्यों में ‘टॉक्सिक’ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से काफी आगे निकल गई है. आपको बता दें कि प्रोड्यूसर दिल राजू की कंपनी Sri Venkateswara Creations (SVC) ने ‘टॉक्सिक’ का डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को 120 करोड़ रुपये में अपने नाम कर लिया है. दरअसल यह राइट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हासिल किया है. ‘टॉक्सिक’ का यह डील हासिल करने बाद प्रोड्यूसर दिल राजू ने एक प्रेस रिलीज किया है.

विज्ञापन

SVC ने खरीदा राइट्स

प्रोड्यूसर दिल राजू ने कहा , ‘कन्नड़ सुपरस्टार यश भारतीय सिनेमा के एक मजबूत टाइटन हैं, और KGF 2 के बाद उनकी मार्केट वैश्विक स्तर पर काफी मजबूत हो गई है. उन्होंने आगे कहा, ‘KGF 2 के बाद दर्शकों उनकी अगली फिल्म का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं. चार साल के बाद इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. SVC में हम इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट को पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि यश के साथ हम आगे भी कई फिल्मों पर सहयोग करते रहेंगे.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ