हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अंतिम संस्कार को तरसी T-Series के सह मालिक की बेटी, 4 दिन पहले कैंसर से हुआ था निधन

Krishan Kumar Daughter Tishaa Kumar Funeral Postponed: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृषण कुमार की बेटी तिशा कुमार की कैंसर से मौत हो गई। काफी समय कर कैंसर से लड़ने के बाद तिशा ने आखिरकार दम तोड़ दिया। 20 साल की तिशा ने काफी फाइट की लेकिन वो जंग हार गईं। अब उनके अंतिम संस्कार को पोस्टपोन कर दिया गया है। क्या है वजह इस रिपोर्ट में जानिए।

विज्ञापन
Krishan Kumar Daughter Tishaa Kumar Funeral Postponed

Krishan Kumar Daughter Tishaa Kumar Funeral Postponed: टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार के चचेरी बहन और कृषण कुमार की बेटी तिशा कुमार की कैंसर से जान चली गई। 18 जुलाई को तिशा कुमार ने जर्मनी में दम तोड़ दिया। उनके निधन से मां तान्या सिंह और पिता कृषण कुमार पूरी तरह से टूट गए हैं। तिशा कुमार के अंतिम संस्कार को अब पोस्टपोन कर दिया गया है। तिशा कुमार सिर्फ 20 साल की थीं और इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आखिर क्या है वो वजह जिसकी वजह से उनके अंतिम संस्कार को पोस्टपोन कर दिया गया है, इस रिपोर्ट में जानिए।

कब और कहां था अंतिम संस्कार?

पॉपुलर एक्टर कृष्ण कुमार की 20 साल की बेटी तिशा कुमार की 18 जुलाई को कैंसर की वजह से जान चली गई। उनका अंतिम संस्कार 21 जुलाई यानी रविवार की शाम 5 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में होने वाला था, लेकिन अब वो टल गया है।

किस वजह से टला अंतिम संस्कार?

कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का अंतिम संस्कार फिलहाल के लिए टल गया है। खबरों की मानें तो मुंबई में भारी बारिश होने के चलते तिशा कुमार का अंतिम संस्कार नहीं हो सकता है। दरअसल उनका पार्थिव शरीर जर्मनी से जिस फ्लाइट में आ रहा था वो मुंबई में बारिश के चलते लैंड नहीं हो पाई है। जर्मनी से फ्लाइट तो सही समय पर निकल गई थी लेकिन दिल्ली तक तो फ्लाइट एकदम सही समय पर थी। इसके बाद मुंबई में फ्लाइट लैंड ना हो पाने के कारण उसे अहमदाबाद की तरफ मोड़ दिया गया। अब एटीसी की मंजूरी के बाद ही फ्लाइट मुंबई में उतरेगी। तिशा के अंतिम संस्कार के लिए पहले ही लोग अपने घरों से निकलना शुरू कर चुके थे और अब सभी को वापस अपने घर जाना पड़ा है।

विज्ञापन

कब होगा तिशा का अंतिम संस्कार?

खबरों की मानें तो अब तिशा का 22 जुलाई यानी सोमवार की सुबह 10 बजे तक अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में कृष्ण कुमार के परिवार को हिम्मत देने के लिए बॉलीवुड जगत के तमाम सेलेब्स पहुंचेगे। जवान बेटी के निधन से परिवार बिखर चुका है। ऐसा लग रहा है मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के इस दुखद समय में पूरी इंडस्ट्री से उन्हें हिम्मत मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से बाहर आने के बाद कब ‘ठेला’ लगाएंगी वड़ा पाव गर्ल? Chandrika Dixit ने किया खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola