क्या बच्चों को नहीं है Vikas Sethi की मौत की खबर? बीवी का भी है बुरा हाल

Vikas Sethi: एक्टर विकास सेठी के निधन के बाद उनकी पत्नी ने कई शॉकिंग राज खोल दिए हैं। एक्टर को लेकर तो खुलासे हुए ही हैं, साथ ही ये भी पता चला है कि उनके बच्चे अभी तक इस बारे में नहीं जानते कि उनके पापा अब कभी लौटकर नहीं आएंगे।

Vikas Sethi

Vikas Sethi

Vikas Sethi: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) फेम पॉपुलर एक्टर विकास सेठी का 8 सितंबर को नींद में कार्डियक अरेस्ट आने के बाद निधन हो गया था। एक्टर के जाने से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। साथ ही एक्टर का परिवार भी बिखर गया है। उनकी पत्नी जाह्नवी सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द बयां कर कर रही हैं और उन्हें याद कर रही हैं। जाह्नवी ने अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विकास सेठी की मौत पर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

विकास के निधन के बाद पत्नी पहुंच गई थीं अस्पताल

जाह्नवी ने रिवील किया है कि पति की मौत के बाद उनका क्या हाल है। उन्होंने बताया है कि विकास कि मौत के बाद से वो काफी स्ट्रगल कर रही हैं। इतना ही नहीं हाल ही में उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट तक करवाना पड़ा था। दरअसल, जाह्नवी का ब्लड प्रेशर ड्राप हो गया था और फिर उन्हें इलाज के लिए एडमिट होना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्होंने हिम्मत जुटाई ताकि वो अपने जुड़वां बच्चों का ध्यान रख सकें। अब जाह्नवी अपने बच्चों के खातिर मजबूत बनाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन

बच्चों को नहीं पता कभी नहीं लौटेंगे विकास

उन्होंने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। विकास सेठी की पत्नी ने रिवील किया है कि उनके बच्चे ये नहीं जानते कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने बच्चों को कहा है कि उनके पापा उनके लिए खिलौने और गिफ्ट्स लेने गए हैं। जाह्नवी ने ये भी बताया है कि विकास आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे। साथ ही उन्हें शराब और ड्रग्स की लत थी जिससे वो लड़ाई लड़ चुके थे। इसके अलावा काफी समय से विकास को काम भी नहीं मिल रहा था, जिसके चलते लोग उन्हें बार-बार ये एहसास करवाते थे कि उनका करियर खत्म हो रहा है। लोग उन्हें उनकी लत के बारे में क्रूरता से बातें करते थे। हालांकि, वो इन सब चीजों पर काबू पा चुके थे।

विज्ञापन

क्या विकास को पहले ही हो गया था अपनी मौत का अंदाजा?

लोगों की बातों से विकास की मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ रहा था क्योंकि एक्टर बेहद इंट्रोवर्ट और सेंसिटिव थे। जाह्नवी ने बताया है कि विकास को अपनी मौत का पहले ही अंदेशा हो गया था। जाह्नवी ने कहा कि वो एक फैमिली फंक्शन के लिए नासिक गए थे और वेकेशन को लेकर एक्टर बेहद एक्साइटेड रहते थे, लेकिन इस बार उनका एक्साइटमेंट मिसिंग था। वो नहीं जानतीं कि विकास को ये एहसास हुआ था या नहीं कि उनकी मौत करीब है। फिलहाल वो पति के निधन पर विश्वास नहीं कर पा रही हैं। उन्हें अभी भी लगता है कि विकास दरवाजे से घर के अंदर आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ