Konkona Sen Sharma Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा को आपने फिल्मों में देखा होगा। अपने 20 साल के करियर में कोंकणा सेन शर्मा ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो कई बंगाली फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कोंकणा ने अपने करियर की शुरुआत ही साल 2000 में एक बंगाली फिल्म ‘एक जे आछे कन्या’ से की थी। हालांकि, एक्ट्रेस एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर बंगाली फिल्म ‘इंदिरा’ में काम कर चुकी हैं, जो साल 1983 में आई थी, लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान साल 2001 में आई इंग्लिश फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज अय्यर’ (Mr and Mrs Iyer) मिली थी।
इस फिल्म को एक्ट्रेस की मां अपर्णा सेन ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद एक्ट्रेस (Konkona Sen Sharma) ‘पेज 3’ में नजर आई, जहां से उनके करियर को नई ऊंचाइयां मिली। इस फिल्म में कोंकणा विद्या बालन (Vidya Balan) के साथ नजर आई थीं और उन्होंने एक बेबाक पत्रकार का किरदार निभाया था। इसके अलावा कोंकणा ‘लक बाई चांस’, ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘वेक अप सिड’ और ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्खा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
शादी के पहले हो गई थीं प्रेग्रेंट
इतना ही नहीं कोंकणा सेन शर्मा को उनके शानदार अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। हालांकि, एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रही हैं। खासकर तब जब एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो कोंकणा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) से साल 2010 में शादी कर ली थी। हालांकि, इन खबरों को लेकर एक्ट्रेस ने कभी अपना रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन इसको लेकर एक्ट्रेस काफी लंबे समय तक चर्चाओं में रही थीं। इसके बाद दोनों ने साल 2020 में तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा हारून है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: दूसरे ही दिन Animal ने पार किए 100 करोड़, Sam Bahadur की हुई महज इतनी कमाई
Konkona Sen Sharma ने ठुकरा दी थी हॉलीवुड फिल्म
कोंकणा सेन शर्मा का चर्चा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी रहा है। बताया जाता है कि साल 2007 में एक्ट्रेस को मीरा नायर की हॉलीवुड फिल्म ‘द नेमसेक’ (The Namesake) का ऑफर मिला था, जिसके लिए एक्ट्रेस ने मना कर दिया था, जिसके पीछे की वजह थी एक्ट्रेस उस समय कई और प्रोजेक्ट्स में लगी थीं और उनके पास डेट्स का इश्यू था। वहीं, कोंकणा सेन शर्मा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही ‘द रेपिस्ट’ और ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ में नजर आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
28 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines