---विज्ञापन---

Box Office Report: दूसरे ही दिन Animal ने पार किए 100 करोड़, Sam Bahadur की हुई महज इतनी कमाई

Box Office Report: शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में 'एनिमल' (Animal) और 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) एक साथ रिलीज हुई थीं। हालांकि, कमाई के मामले में रणबीर कपूर की फिल्म विक्की कौशल की फिल्म से काफी आगे चल रही है।

---खबर नीचे जारी है---

Box Office Report: शुक्रवार, 1 दिसंबर से देशभर के सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, जिनमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) और दूसरी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) है। दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा प्यार मिल रहा है। हालांकि, कमाई के मामले में दोनों की बराबरी नहीं हो पा रही है। जहां एक और कमाई के मामले में रणबीर की फिल्म विक्की की फिल्म से काफी आगे निकल चुकी है।

रणबीर की फिल्म अच्छी कमाई करने वाली है इसका अंदाजा फिल्म की चर्चाओं के समय ही लगाया जा चुका था। फिल्म में रणबीर के अगल किरदार ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं, दूसरी और विक्की की फिल्म भी देश के प्रति एक सैनिक का प्यार व्यक्त करती है। चलिए जानते हैं दूसरे दिन दोनों फिल्म ने कितनी-कितनी कमाई की। सबसे पहले बात ‘एनिमल’ की कर लेते हैं।

दूसरे दिन Animal ने पार किए 100 करोड़

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी पिता और बेटे के बीच के प्यार और रिश्तों पर आधारित है, जिसमें जमकर एक्शन और खुनखराबा भरा गया है। ऐसे में फिल्म में रणबीर के अलग किरदार ने सभी का ध्यान खींचा है। ऐसे में संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी इस फिल्म (Animal Box Office Collection Day 2) ने दूसरे ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 63 करोड़ से अपनी जबरदस्त ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 66 करोड़ की कमाई की।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Jimmy Shergill के इस किरदार को दिल दे बैठी थीं Priyanka, ऐसे शुरू हुई कपल की ‘मोहब्बतें’

---खबर नीचे जारी है---

दूसरे दिन भी Animal से पीछे रही Sam Bahadur

अब बात करते हैं विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur Box Office Collection Day 2) के दूसरी दिन की कमाई के बारे में। मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 6.25 करोड़ से अपनी ओपनिंग की थी, जिसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी महज 9.25 करोड़ की ही कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 15.50 करोड़ रही। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। (Box Office Report)

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 03, 2023 06:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola