Vivek Agnihotri on Kolkata Rape-Murder Case: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। डायरेक्टर को लेकर अभी हाल ही में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। तनुश्री ने बताया था कि कैसे उनके साथ फिल्म के सेट पर निर्देशक ने बुरा बर्ताव किया था। सीरियस आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस ने विवेक अग्निहोत्री को लेकर कहा था कि सेट पर छोटे कपड़े पहनने के बावजूद उन्हें वैन में बैठने नहीं दिया जाता था। इसी बीच निर्देशक ने कोलकाता में हुए रेप और मर्डर केस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही इंसाफ की लड़ाई के लिए हो रही कैंडल मार्च में भी डायरेक्टर ने हिस्सा लिया। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।
विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए विवेक अग्निहोत्री
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री, जो सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भी इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई है। विवेक अग्निहोत्री हाल ही में कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, जो मौला अली से डोरिना क्रॉसिंग तक आयोजित किया गया था।
डायरेक्टर ने प्रदर्शन में शामिल होकर कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना समस्या का हल नहीं है। उन्होंने कहा, “हम मुंबई में बैठकर इंस्टाग्राम या ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर खुद को दोषी ठहराने से मुक्त कर रहे हैं, लेकिन असली बदलाव के लिए जमीन पर काम करना जरूरी है। मुझे लगा कि किसी को आगे आकर काम करना चाहिए। जब प्रभावशाली लोग और युवा एक साथ आते हैं, तो इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है।”
विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट से फैंस को दिया मैसेज
विवेक अग्निहोत्री ने युवाओं को सिर्फ ऑनलाइन एक्टिविटी करने के बजाय ग्राउंड पर आकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “अगर हम जैसे लोग खुद उदाहरण पेश करके विरोध करते हैं, तो ये युवाओं को अपने घरों से बाहर निकलने और सही कारण के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेगा। सोशल मीडिया पर सिर्फ लिखना काफी नहीं है। असली बदलाव के लिए हमें सड़कों पर आकर सक्रिय रहना होगा। यही कारण है कि मैं यहां हूं—अपने विश्वास के लिए लड़ने।”
इतना ही नहीं विवेक अग्निहोत्री ने महिला सुरक्षा और जीवन के अधिकार को अपने बयान में दो प्रमुख मुद्दे बताया। उन्होंने कहा, “आज हर महिला घर से बाहर निकलने में डरती है। जब कोई छेड़खानी करता है, तो जीवन की गरिमा भी खतरे में पड़ जाती है। ये स्थिति बहुत ही चिंताजनक है।”
मनोरंजन जगत पर क्या बोले अग्निहोत्री?
जब डायरेक्टर से सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया पर समर्थन के बारे में पूछा गया, तो अग्निहोत्री ने कहा कि वो बाकी लोगों की भागीदारी को लेकर चिंतित नहीं हैं। “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि दूसरों ने क्या किया। मैंने हमेशा ‘एकला चलो रे’ पर विश्वास किया है, जिसका मतलब है अकेले चलना। अगर मनोरंजन उद्योग आगे नहीं आता, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि कौन बोल रहा है, न कि कौन चुप है।”
तनुश्री दत्ता ने विवेक के बारे में क्या कहा?
तनुश्री दत्ता का एक वीडियो रेडिट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। फरीदून शहरयार को दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने बताया कि सेट पर छोटे कपड़े पहनने के बावजूद उन्हें वैन में बैठने नहीं दिया जाता था। शूटिंग के लिए सिर्फ पांच मिनट देर से आने के लिए उन पर चिल्लाया भी जाता है। बता दें कि फिल्म ‘चॉकलेट’ में तनुश्री ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ काम किया है। इससे पहले एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर भी मी टू मूमेंट के तहत कई गंभीर आरोप लगाए थे। तनुश्री दत्ता ने ‘आशिक बनाया आपने’, ‘ढोल’ और ‘गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: ब्लॉकबस्टर! सलीम-जावेद की जोड़ी OTT पर भी सुपरहिट, सालों बाद फिर से छाए ‘एंग्री यंग मेन’
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
3 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
20 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
21 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines