मुंबई: ‘देसमुदुरु’ और ‘सिंघम 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अब जल्द ही शादी करने जा रही हैं। इस खबर ने उनके चाहने वालों का दिल जरूर दुखाया है, मगर एक्ट्रसे के लिए लोग काफी खुश हैं।
अभी पढ़ें – Rashmika Mandanna ने भरी भीड़ में किया ‘सामी सामी’ डांस, यूजर बोला- ‘बस कर दो दीदी’
2003 में आई फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी कथित तौर पर इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि हंसिका इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि डीवा की शादी की सही तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक भव्य शादी समारोह होने जा रहा है, जिसका आयोजन जयपुर में होगा।
इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हंसिका मोटवानी की दिसंबर में शादी के लिए जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस को बुक कर लिया गया है। किला लगभग 450 साल पुराना है और शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए कमरे तैयार हो रहे हैं। वहीं शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, दूल्हे और उसके परिवार के बारे में जानकारी अब तक गुप्त रखी गई है।
हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस की थी। उन्होंने पहली बार 2004 में राकेश रोशन की ‘कोई … मिल गया’ में अभिनय किया, जिसमें ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट हुई और हंसिका को एक लोकप्रिय स्टार बना दिया।
अभी पढ़ें – Drishyam 2 Trailer: 7 साल बाद फिर खुल रही है मर्डर मिस्ट्री की फाइल, अब क्या करेगा विजय सालगांवकर?
इसके अलावा उन्होंने सुपरहिट शो, ‘शाका लाका बूम बूम’ में भी अभिनय किया, जिसमें उनके किरदार का नाम करुणा था। हंसिका पिछले कुछ सालों में तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का एक लोकप्रिय चेहरा बन गई हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस की 50वीं फिल्म ‘महा’ डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अहा वीडियो पर रिलीज हुई थी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 hr agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
16 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines