Koffee With Karan Season 9: फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में पहले गेस्ट के रूप में सलमान खान नजर आने वाले हैं. शो का लेटेस्ट प्रोमो भी रिलीज हो चुका है जिसमें सलमान खान करण जौहर के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं अब फैंस करण जौहर के इस शो के नए और आखिरी सीजन के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसके साथ ही करण जौहर के शो में नजर आने वाले मेहमानों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है. सलमान खान समेत करण जौहर के शो में 20 सितारे नजर आने वाले हैं. ये सभी सितारे ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में डिस्कस करते नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं गेस्ट लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है.
सलमान खान होंगे पहले गेस्ट
करण जौहर ने कुछ दिन पहले ही अपने शो कॉफी विद करण’ के सीजन 9 का ऐलान कर कहा था कि ये आखिरी सीजन है और इसके बाद अब कोई नया सीजन नहीं आएगा. वहीं शो के पहले गेस्ट ही सलमान खान हैं. हाल ही में मेकर्स ने नया टीजर शेयर किया है जिसमें करण जौहर के साथ सलमान खान मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सलमान खान को शो में देखने के लिए फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड थे और अब फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. सलमान खान के साथ-साथ कई सितारे अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से ऑडियंस को सुनाते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान; सामने आया वीडियो
ये सितारे भी आएंगे नजर
करण जौहर के ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में इस बार बड़े-बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. इनमें कुछ सितारे शो में पहले भी नजर आ चुके हैं तो कुछ शो में डेब्यू करेंगे. गेस्ट लिस्ट की बात करें तो इस बार शो में आलिया भट्ट-शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान-सैफ अली खान, विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, इब्राहिम अली खान-सारा अली खान, अनन्या पांडे-अनन्या बिरला, वरुण धवन-जान्हवी कपूर और वेदांग रैना-शरवरी वाघ-लक्ष्य और शाहरुख खान-आर्यन खान जैसे सितारे नजर आएंगे.
गेस्ट लिस्ट
- सलमान खान (ओपनिंग एपिसोड के गेस्ट)
- आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट
- करीना कपूर खान और सैफ अली खान
- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- इब्राहिम अली खान और सारा अली खान
- अनन्या पांडे और अनन्या बिरला
- वरुण धवन और जान्हवी कपूर
- वेदांग रैना, शरवरी वाघ और लक्ष्य
- शाहरुख खान और आर्यन खान (ग्रैंड फिनाले गेस्ट)
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘तेरे जैसे बहुत देखे…’, काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट; नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के बदले तेवर!
कब शुरू होगा शो?
सलमान खान जहां ओपनिंग एपिसोड में नजर आने वाले हैं तो वहीं शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ करण जौहर के शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में नजर आएंगे. अब फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. वहीं करण जौहर का ये चैट शो 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इस शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines