Koffee With Karan 8: इन दिनों फिल्ममेकर करण जौहर अपने शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में करण के शो में सारा अली खान और अन्नया पांडे ने शिरकत की।
इस बार करण जौहर ने अपने चैट शो में सारा और अन्नया से ओरहान अवत्रामानी, जिन्हें ‘ओरी’ (Orry) के नाम से जाना जाता है, उन्हें लेकर सवाल किए, जिसके जवाब सुनकर हर किसी की हंसी छूट जाएगी।
यह भी पढ़ें- Pippa Review: एक ‘वॉर टैंक’ की कहानी, जिसने लड़ी पड़ोसी मुल्क की आजादी की लड़ाई
Karan Johar ने ‘ओरी’ को लेकर किए सवाल
हाल ही में करण जौहर के लेटेस्ट एपिसोड में सारा और अनन्या से बातचीत में जब ‘ओरी’ का जिक्र हुआ तो करण ने कहा, आखिर ये ओरी है कौन? इसके जवाब में सारा ने कहा कि ओरी को कौन नहीं जानता और बात को आगे बढ़ाते हुए अनन्या ने कहा कि ओरी ने मुझसे कहा था, कि उससे प्यार तो किया जाता है, लेकिन उसे गलत समझा जाता है।
वह एक मजाकिया इंसान है- सारा
मुझे लगता है कि वह अब उसी के हिसाब से चल रहा है। इसके आगे अनन्या का जवाब सुनते ही करण ने उनसे पूछा, ये एक घटना है कोई जॉब नहीं, लेकिन लोगों के पास एक नौकरी भी है, उसका काम क्या है? तो इस पर सारा ने कहा कि मुझे लगता है कि वह एक मजाकिया इंसान हैं और उसके पास यही एनर्जी है।
वो आखिर करते क्या हैं?- करण जौहर
इतना ही नहीं बल्कि इसे आगे सारा (Sara Ali Khan) की बात से सहमत हुई अनन्या पांडे ने कहा कि हां वो फनी हैं और कैप्शन भी अच्छा लिखता है, लेकिन अभी करण जौहर को उनके सवाल का जवाब नहीं मिला था इसलिए उन्होंने दोबारा दोनों से पूछा वो आखिर करते क्या हैं? सारा ने एक बार फिर ओरी की तारीफ करते हुए कहा कि वो अपने लिए बहुत कुछ करते हैं। मैंने उनका एक वीडियो देखा था, जिसमें वो जिम गए थे और वो मसाज भी करवाते हैं।
मैं एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहता हूं- ओरी
वहीं ओरी पर हुई ये बातचीत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन्स जाहिर दिया हैं। एक यूजर ने कहा कि बात इतनी सी है कि ओरी अपनी जॉब का खुलासा नहीं करना चाहते हैं। ओरी ने भी कमेंट सेक्शन में अपने विचार शेयर किए हैं उन्होंने लिखा कि बड़े होकर मैं हमेशा एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहता था… लेकिन आज मैं क्या हूं?? मैं मजाकिया हूं और मैं जिम जाता हूं, मैं खुद पर काम करता हूं, मैं कैप्शन लिखता हूं और यहीं हूं मैं।
Koffee With Karan
ओरहान अवत्रामानी है ‘ओरी’ का पूरा नाम
बता दें कि ओरहान अवत्रामानी, जिन्हें ‘ओरी’ (Orry) के नाम से जाना जाता है, ये एक ऐसा चेहरा हैं जिन्हें अक्सर बॉलीवुड हस्तियों के आस-पास स्पॉट किया जाता है। ओरी को अनन्या पांडे तो कभी सारा अली खान, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण सहित और भी कई एक्ट्रेस के इर्द-गिर्द देखा जाता है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
12 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
14 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
17 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
17 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
19 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
19 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
20 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
20 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
21 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines