Koffee With Karan Promo: फैंस के दिलों में धूम मचा रहे कॉफी विद करण का अगला प्रोमो वीडियो (Koffee With Karan Promo) आ चुका है। इस वीडियो में जिस ननद-भाभी की हम बात कर रहे थे, उनका खुलासा हो गया है। इस बार शो में दस्तक होगी आलिया भट्ट और करीना कपूर की। इस दौरान करण जौहर ने उनसे खूब सवाल किए, जिसका दोनों ने मजेदार जवाब दिए। वीडियो में करण करीना को भाभी या ननद कहकर भी चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अमीषा पटेल को लेकर भी सवाल किया।
आलिया ने बताया ‘कॉन्ट्रोवर्शियल काउच’
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया ने करण के शो को कॉन्ट्रोवर्शियल काउच बता दिया है। इसके बाद करीना ने अमीषा पटेल संग अपनी दुश्मनी के बारे में भी बात की। करण एक्ट्रेस से पूछते हैं कि, आप दोनों में कौन ननंद और जेठानी है। इस पर करीना कहती हैं कि मैं किसी की भाभी नहीं हूं। वहीं, करण बेबो से अमीषा को लेकर कुछ सवाल करते हैं, जिसके जवाब में करीना कहती हैं कि करण मैं तुम्हें इग्नोर करती हूं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: ओपनिंग डे पर Tiger 3 नहीं कर पाई Pathaan और Jawan की बराबरी, Leo और 12th Fail की कमाई भी सिमटी
‘गदर 2’ की सक्सेज पार्टी में शामिल नहीं हुई थीं करीना
कॉफी विद करण के प्रोमो में करण इस बात के लिए करीना की खिंचाई करते हैं कि वह ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में शामिल नहीं हुई थीं। साथ ही वह कहते हैं कि अमीषा पटेल के साथ उनके कुछ इशूज रहे हैं, हिस्ट्री रही हैं। इसके जवाब में करीना कहती हैं, कि उनकी अमीषा पटेल के साथ क्या हिस्ट्री रही है? तो करण जौहर बताते हैं कि करीना ‘कहो ना प्यार है’ करने वाली थीं, लेकिन फिर अमीषा ने की।
https://twitter.com/khushilovesaloo/status/1723606674441998697?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1723606674441998697%7Ctwgr%5Eeab6f3526774ba9c93d4b034b88f2c3912446dcb%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fkoffee-with-karan-8-new-promo-kareena-kapoor-reacted-on-rift-with-ameesha-patel-alia-bhatt-also-revealed-truth-2535827
क्यों आई थी खटास
इतना सुनने के बाद करीना दूसरी तरफ मुंह कर लेती हैं और बोलती हैं, ‘मैं इग्नोर कर रही हूं करण, जैसा कि आप सभी देख सकते हैं।’ दरअसल करीना और अमीषा पटेल के बीच ‘कहो ना प्यार’ के वक्त से खटास आ गई थी। पहले इस फिल्म में करीना को साइन किया गया था। वह कुछ हिस्सा भी शूट कर चुकी थीं। लेकिन बाद में किसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद अमीषा पटेल ने ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अमीषा की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। इस फिल्म ने ढेरों अवॉर्ड जीते और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी बनाया।
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
14 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
2 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
3 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
3 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
5 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
6 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
7 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines