हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Koffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, शेयर किया शादी से जुड़ा सीक्रेट

Koffee With Karan 9: करण जौहर का रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण 9’ चर्चाओं में बना हुआ है. अगले एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं प्रोमो में क्या कुछ देखने को मिला.

विज्ञापन
करण जौहर के शो में नजर आएंगे ये सितारे pic credit: INSTAGRAM(karanjohar)

Koffee With Karan 9: करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. इस सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान और करिश्मा कपूर शो में नजर आए. दोनों सितारों ने शो में अपनी लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए. वहीं अब दूसरे एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बतौर गेस्ट नजर आएंगे. मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ में करण जौहर के चैट शो में एंट्री कर रहे हैं. वहीं प्रोमो में रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा संग शादी से जुड़ा सीक्रेट भी शेयर करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर करण जौहर के शो का ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है.

‘कॉफी विद करण 9’ का प्रोमो हुआ रिलीज

करण जौहर के ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट प्रोमो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ में पहली बार करण जौहर के शो में नजर आने वाले हैं. फैंस दोनों की जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है. वहीं प्रोमो में रश्मिका मंदाना अपनी शादी से जुड़ी बातें भी करती नजर आ रही हैं. करण जौहर रश्मिका और विजय से पूछते हैं कि शादी के लिए पहले किसने अप्रोच किया. इस पर विजय कहते हैं कि रश्मिका ने पूछा था कि चलो शादी करते हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Eviction: ‘बिग बॉस 20’ से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सलमान खान दिखाएंगे घर से बाहर का रास्ता

विज्ञापन

रश्मिका और विजय का मजेदार अंदाज

वहीं विजय के बाद रश्मिका भी इसी टॉपिक पर बात करते हुए कहती हैं कि मैंने 100 बार विजय से ये सवाल किया था. वहीं रश्मिका ने ये भी कहा कि मैं लगभग 1 साल तक शादी के लिए विजय के पीछे पड़ी रही थी. वहीं सोशल मीडिया पर रश्मिका का ये क्लिप भी खूब वायरल हो रहा है. इसके साथ ही प्रोमो में करण जौहर ने विजय से पूछा कि रश्मिका के अलावा किस एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगती है. इस पर रश्मिका बोलती हैं कि कोई नहीं. वहीं रश्मिका के जवाब के बाद विजय भी कहते हैं कि शादी का पहला नियम ये ही है कि अपनी पत्नी से सहमत रहें.

यह भी पढ़ें: ‘आई एम सॉरी…’, सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी? ‘बिग बॉस 20’ में एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन

कब रिलीज होगा अगला एपिसोड?

करण जौहर का नया एपिसाड 21 अक्टूबर को रिलीज होगा. फैंस को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है. बता दें हाल ही में दोनों सितारों की लेटेस्ट फिल्म ‘राणाबाली’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में दोनों सितारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म ने भारत में अब तक 2 दिनों में 16.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 19.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola