Koffee With Karan 9 OTT Release: फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन का ऐलान हो गया है. करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए शो के 9वें सीजन की घोषणा की है. साल 2004 में शुरू हुए इस चैट शो का ये आखिरी सीजन है. वीडियो शेयर करते करण जौहर ने अपने इस चैट शो के बारे में कई बातें शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर करण जौहर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण 9’ की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है. चलिए आपको भी बताते हैं करण जौहर के इस चैट शो को आप कब और कहां देख सकते हैं.
कब और कहां देखें शो?
करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘कॉफी विद करण 9’ से जुड़ा वीडियो शेयर किया है. इसमें वो बोल रहे हैं कि लास्ट कप कॉफी के लिए वो ऑडियंस को इनवाइट कर रहे हैं. जिससे लग रहा है कि ये शो का आखिरी सीजन होने वाला है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में चैट शो के 9वें सीजन की रिलीज डेट भी रिवील की गई है. करण जौहर के शो का 9वां सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है. वहीं वीडियो के कैप्शन में करण जौहर ने लिखा, ‘मुझे लगता है हमें कॉफी पर बात करनी चाहिए. हॉटस्टार स्पेशल: कॉफी विद करण सीजन 9, 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है.’
यह भी पढ़ें: मिस्टर फैजू बनने जा रहे दूल्हा? वेडिंग कार्ड हुआ वायरल! शादी की डेट भी आई सामने
करण जौहर ने सुनाया पुराना किस्सा
करण जौहर ने वीडियो में अपने ‘कॉफी विद करण’ शो के बारे में बताया. वीडियो के शुरुआत में फिल्ममेकर ने कहा कि जब मैंने अपने पिता को इस चैट शो के आइडिया के बारे में बताया था तो उन्होंने कहा था कि इसे देखने के कौन ही पैसे देगा. वहीं इसके बाद एक महीने बाद ही उनका निधन हो गया था. करण जौहर इतना बोलने के बाद वीडियो में इमोशनल हो गए. वहीं उन्होंने आगे कहा कि साल 2004 में मैंने इस शो का पहला सीजन रिलीज किया था. इस शो में उन्होंने अपने गेस्ट के बारे में भी बातें कीं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में गल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, दोस्त ही हुए खिलाफ; ‘काला गुलाब’ दे बताया खराब कैप्टन!
‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन
वहीं करण जौहर ने इस शो में बिताए पलों को भी याद किया. ये उनके शो का आखिरी सीजन है. फिल्ममेकर ने इस बात का ऐलान खुद ही किया है. करण जौहर ने वीडियो में कहा कि ये इस शो का आखिरी सीजन है तो आप मुझे सपोर्ट करें. अब फैंस को इस शो की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. हर सीजन की तरह ही इस सीजन में भी बॉलीवुड सेलेब्स करण जौहर के साथ कॉफी पीते हुए अपनी लाइफ के बारे में डिस्कस करते नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines