मुंबई: ‘कबीर सिंह’ जोड़ी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन जितनी लाजवाब थी, ऑफस्क्रीन भी उतनी ही मजेदार है। अब ये जोड़ी लंबे समय बाद करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 (Koffee with Karan 7) में नजर आने वाली है।
अभी पढ़ें – Janhvi Kapoor ने अनुपमा के डायलॉग ‘मैं घूमूं, फिरूं, नाचूं, गाऊं’ पर बनाया फनी वीडियो, देखें
सुपरहिट ऑन-स्क्रीन जोड़ी करण के शो पर ना केवल मजेदार बातचीत करेगी बल्कि एक दूसरे के बारे में कुछ राज भी खोलेगी। शो का प्रोमो पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे देख पता लग रहा है कि शाहिद कपूर ने शो में कियारा के साथ काफी अच्छा समय बिताया।
अब एपिसोड टेलीकास्ट से ठीक पहले कियारा और शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो (Shahid & Kiara Video) शेयर किया है, जिसमें दोनों की कबीर सिंह मोमेंट (Shahid Kapoor recreates Kabir Singh Moment) को फिर से जीते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में किया ने व्हाइट कलर की ऑफशोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वो काफी हॉट दिख रही हैं। वहीं शाहिद को ग्रे कलर के पैंट और वेस्ट कोट के साथ सफेद शर्ट में देखा जा सकता है, फॉर्मल्स में वो डैपर दिख रहे हैं।
क्लिप में कियारा टचअप लेती देखी जा सकती हैं। मेकअप आर्टिस्ट उनके मेकअप को ठीक कर रहा है, जबकि दूसरा शख्स उनके लिए शीशा लेकर खड़ा है। इतने में शाहिद पीछे से आते हैं और कबीर सिंह का डॉयलॉग सुनाई देता है, ‘हाथ कैसे लगाया?, पीछे हट’। इसके बाद वो दोनों शख्स शाहिद को पास आता देख वहां से भाग जाते हैं। इतने में कियारा पीछे पलटकर देखती हैं और हंसते हुए शाहिद को पीठ पर थप-थपाने लगती हैं।
इससे पहले शाहिद ने कियारा के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कॉफी विद कियारा…इट्स अ थिंग नाओ…सॉरी करण’। वहीं कियारा ने भी शाहिद कपूर और करण जौहर के साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कबीर..कियारा..करण और ढेर सारी कॉफी।”
अभी पढ़ें – Vikram Vedha Teaser: सैफ अली खान और ऋतिक रौशन की जोड़ी है दमदार, देखें
वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहिद कपूर राज एंड डीके की एक वेब सीरीज में दिखाई देंगे, जबकि कियारा आडवाणी विक्की कौशल के साथ ‘गोविंदा नाम मेरा’ में देखी जाएंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
34 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
4 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
6 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
17 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines