मुंबई: ‘कॉफ़ी विद करण 7’ (Koffee with Karan 7) का लेटेस्ट एपिसोड हाल ही में स्ट्रीम हुआ, जिसमें स्टार वाइव्स गौरी खान (Gauri Khan), भावना पांडे (Bhavna Panday), महीप कपूर (Maheep kapoor) ने शिरकत की। इन डीवास ने शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फैमिली पर खुलकर बात की और कई खुलासे भी किए।
अभी पढ़ें – ‘सीता रामम’ में मृणाल ठाकुर के परफॉर्मेंस से इंप्रेस हुईं कंगना, बोलीं- ‘जिंदाबाद ठाकुर साब’
करण जौहर (karan Johar) द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में मशहूर इंटीरियर डिजाइनर और किंग खान की वाइफ गौरी खान ने भी कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने पिछले साल एक ड्रग केस में फंसे आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर भी बात की और बताया कि ये उनकी जिंदगी का सबसे कठिन समय था।
जैसे ही गौरी खान ने ‘कॉफ़ी विद करण 7’ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, होस्ट करण जौहर ने गौरी से उनके और शाहरुख खान (shah Rukh Khan) के जीवन के सबसे काले दौर के बारे में पूछा।
करण ने गौरी की हिम्मत प्रशंसा करने के साथ ही, पूरे परिवार के लिए कठिन समय में मजबूती के साथ खड़े होने के लिए सराहना भी की। इसी दौरान गौरी का दर्द छलका और उन्होंने आर्यन खान की गिरफ्तारी को संबोधित करते हुए कहा, “जो हमने अभी हाल ही में झेला है, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।”
हालांकि, गौरी ने कहा कि वे एक परिवार के रूप में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं और फिलहाल सब ठीक है। उन्होंने मुश्किल वक्त में सभी दोस्तों और सहकर्मियों से मिले प्यार के बारे में बात की। गौरी ने कहा कि वे उन सभी लोगों की आभारी हैं जिन्होंने उन्हें इस कठिन समय से बाहर निकालने में मदद की।
अभी पढ़ें – Taapsee Pannu: पैपराजी पर भड़कीं तापसी पन्नू, यूजर्स ने किया ट्रोल
2 अक्टूबर को, शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को उनके दोस्तों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज पर पार्टी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया था। करीब एक महीने बाद आर्यन को जमानत मिली। हालांकि, कोर्ट ने आर्यन को बेगुनाह माना और उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
4 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
6 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines