मुंबई: करण जौहर (karan Johar) का लोकप्रिय टॉक शो ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee with Karan 7) अपने नए एपिसोड के साथ जल्द वापस आ रहा है। उससे पहले शो के होस्ट करण जौहर ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। पांचवे एपिसोड में ‘लाल सिंह चड्ढा’ की टीम पहुंचने वाली है। इस हफ्ते मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और आइकॉनिक करीना कपूर (Kareena Kapoor) कॉफी काउच पर नजर आने वाले हैं।
और पढ़िए – ‘हर-हर शंभू’ गाने पर फरमानी से उलेमा नाराज, गायिका ने दिया करारा जवाब
बात करें प्रोमो (Koffee with Karan 7 promo) की तो, हमेशा की तरह इस बार भी करण जौहर को दूसरों की सेक्स लाइफ में इंट्रेस्ट लेते हुए देखा जा सकता है, जिसपर आमिर खान अपने हाजिर जवाब से उनका मुंह बंद करवा देते हैं। इसी के करीना भी करण की खिंचाई करती हुई नजर आती हैं।
करण को करीना से पूछते हुए सुना जा सकता है कि, ‘बच्चे होने के बाद सेक्स की गुणवत्ता क्या है।’ इसपर करीना उन्हें बताती है कि वो नहीं समझ सकते। करण ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वो इस तरह की बातें ना करें क्योंकि उनकी मां भी इस शो को देखती हैं। आमिर ने तुरंत इस बात का जवाब देते हुए कहा, “आपकी माँ को कोई फर्क नहीं पड़ता जब आप दूसरों के सेक्स लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं?
और पढ़िए – खत्म हुई फिल्म की शूटिंग अगले साल देगी सिनेमाघरों में दस्तक
इसके बाद करीना आमिर को चिढ़ाती हुई देखी जा सकती हैं, कि कैसे आमिर को एक फिल्म की शूटिंग के लिए ‘100-200’ दिन लगते हैं जबकि अक्षय कुमार 30 दिनों में ही इसे खत्म कर देते हैं। एपिसोड 5 इस गुरुवार को डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, ‘लाल सिंह चड्ढा’ अकादमी पुरस्कार विजेता 1994 की फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी वर्जन है, जिसमें टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
7 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
9 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
10 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
12 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
15 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
16 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
18 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines