KK Daughter Taamara:हिंदी भाषा से लेकर तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले दिवंगत सिंगर केके (KK) ने करीबन 700 से ज्यादा गानों में अपनी बेहतरीन आवाज का जादू चलाया है। आज उनकी 55वीं जयंती है। इसी मौके पर उनकी बेटी तमारा काफी इमोशनल होती हुई नजर आईं। हाल में तमारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशन्स से भार पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने पिता को जन्मदिन की बधाई के साथ याद करते हुए लिखा कि वो उम्मीद करती हैं कि एक दिन वो दोनों साथ में जरूर केक खाएंगे।
तमारा ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता केके के साथ एक अनसीन फोटो शेयर करते हुए बेहद इमोशनल नोट लिखा है, जो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही सोशल मीडिया भी तमारा की पोस्ट पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं और साथ ही सिंगर को याद कर रहे हैं और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भोजपुरिया स्टार ने खरीदी 2.39 Cr की धांसू कार, ठेला लगाकर कभी मुंबई में बेचते थे लिट्टी चोखा
बेटी ने पिता KK के लिए लिखा इमोशनल नोट
तमारा ने अपने पिता केके (KK 55th Birth Anniversary) 55वीं जयंती पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘मैं जितना आपको बता और समझा नहीं सकती उससे कई ज्यादा प्यार करती हूं। आपकी बहुत याद आती है। कम से कम मेरे सपनों में जीवन में वापस आने के लिए आपका धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि हम फिर कभी साथ में केक खा सकेंगे’।
कई हिट फिल्मों के गाने गा चुके हैं दिवंगत सिंगर KK
बता दें कि KK का निधन पिछले साल 31 मई को एक लाइव कॉन्सेप्ट में तबीयत खराब होने के बाद हो गई थी। केके ने ‘काइट’, ‘यारो’, ‘बचना ए हसीनो’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘जन्नत’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘गुंडे’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जलवा बिखेर चुके हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines