---विज्ञापन---

भोजपुरिया स्टार ने खरीदी 2.39 Cr की धांसू कार, ठेला लगाकर कभी मुंबई में बेचते थे लिट्टी चोखा

Khesari Lal Yadav Land Rover Defender: भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। खेसारी लाल ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अब तक 23 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। उन्होंने अपने […]

---विज्ञापन---

Khesari Lal Yadav Land Rover Defender: भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। खेसारी लाल ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अब तक 23 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। उन्होंने अपने दमादर अभिनय से लोगों को हंसाया भी है और इमोशनल भी किया। इसके अलावा खेसारी लाल बेहद ही दमदार अभिनेता होने के साथ-साथ जबरदस्त गायक भी है। खेसारी लाल की फैंन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने के वीडियो पर कुछ ही देर में मिलियन में व्यूज देखने को मिलते हैं।

खेसारी लाल ने 46 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। इन दिनों एक्टर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘संघर्ष 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खेसारी के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। एक्टर ने हाल में एक नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 2.39 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sequels से भरे इस साल में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ‘गदर’, तोड़ा ‘बाहुबली 2’ से ‘पठान’ तक का रिकार्ड; देखें लिस्ट

---विज्ञापन---

खेसारी लाल यादव बनें रोवर डिफेंडर के मालिक

ये गाड़ी लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) है। इस गाड़ी की कीमत 2.39 करोड़ से शुरू होकर 4.17 करोड़ तक है। ऐसे में खेसारी लाल की इस गाड़ी की चर्चा भोजपुरी इंडस्ट्री में चारों तरफ हो रही है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर गाड़ी की पूजा का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके साथ वो लिखते हैं ‘आर सबके प्यार से बढ़कर तो कुछ भी नहीं है। मेरे लिए और आज ये कार भी आप लोगों की वजह से है। #Thank you #loveyou #defender’।

Land Rover Defender (Credit - Google)

Land Rover Defender (Credit – Google)

एक वक्त पर लिट्टी चोखा बेचा करते थे Khesari Lal Yadav

साथ ही एक्टर के फैंस भी उनको खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। खेसारी लाल हमेशा से ही अपने संघर्ष को लेकर बात करते आए हैं। उन्होंने अपने करियर में बेहद सी परेशानियों का सामना किया है। एक वक्त ऐसा भी था जब एक्टर अपना घर चलाने के लिए मुंबई में ही लिट्टी चोखा का ठेला लगाया करते थे और आज वो इस मुकाम पर है जहां उन्होंने 2.39 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) खरीद ली है।

---विज्ञापन---

खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ 

बता दें कि खेसारी लाल अपनी एक फिल्म के लिए करीबन 50 से 60 रुपए लेते हैं और एक गाने के वीडियो के लिए 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। खेसाली लाल यादव के के नेटवर्थ के बारे में बात की जाए तो, एक्टर करीबन 18 से 20 करोड़ रुपये मालिक हैं।

First published on: Aug 24, 2023 01:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola