KKBKKJ Box Office Collection Day 7: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की। इसके बाद फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ी और बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए।
इस बीच अब फिल्म की सातवें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए है। चलिए जान लेते हैं कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने सातवें दिन कितनी कमाई की है।
ये भी पढ़ेंः Nawazuddin Siddiqui: फिर बढ़ीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मु्श्किलें, एक्टर पर लगा भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
सातवें दिन सबसे कम रही फिल्म की कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को महज 3.5 करोड़ रुपयों का ही कारोबार किया है, जो बेहद चौंकाने वाला है। इसी के साथ सलमान की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 90.15 करोड़ रुपये हो गया है।
इस फिल्म की सातवें दिन की कमाई को बेहद कम रही है। सलमान खान की इस फिल्म की कमाई गिरती जा रही है और अब मेकर्स को उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।
फिल्म की कमाई
वहीं, इस फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ की कमाई की थी। सलमान की इस फिल्म ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म की कमाई 26.61 करोड़ रहीं। वहीं, चौथे दिन इस फिल्म ने 10.50 करोड़ का कारोबार किया है।
इसके साथ ही मंगलवार यानी पांचवे दिन महज 7.50 करोड़ का कारोबार किया है। छठे दिन सलमान की फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, फिल्म की कमाई में सातवें दिन बहुत गिरावट देखने को मिली है।
जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म
हालांकि, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट के बाद भी ये फिल्म फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बहुत करीब है और बहुत जल्द ये फिल्म इस आकंडे को पार करने की ओर बढ़ रही है।
बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर है।
ये भी पढ़ेंः John Abraham: जॉन अब्राहम पर चल गया ‘पठान’ की सक्सेस का जादू! इस फिल्म में मिला लीड रोल
फरहाद सामजी ने किया है फिल्म का निर्देशन
फरहाद सामजी ने फिल्म का निर्देशन किया है। वहीं, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines