Kingdom OTT Release: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की एक्शन मूवी ‘किंगडम’ की ओटीटी रिलीज सामने आ गई है। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब विजय देवरकोंडा की मूवी ऑडियंस एंटरटेन करने के लिए ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। मूवी में आपको विजय देवरकोंडा फुल एक्शन फॉर्म वाला अवतार देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं ये मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब स्ट्रीम होने जा रही है?
यह भी पढ़ें: Kingdom से पहले OTT पर देखें विजय देवरकोंडा की 5 एक्शन फिल्में, एक को बॉलीवुड ने किया कॉपी
कब हो रही स्ट्रीम?
विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ को थिएटर में ऑडियंस का मिला-जुला रिएक्शन मिला था। वहीं जिन्होंने इस मूवी को सिनेमाघरों में देखना मिस कर दिया अब वो घर पर बैठकर ही अपनी फैमिली के साथ मूवी को एन्जॉय कर सकते हैं। ‘किंगडम’ को नेटफ्लिक्स पर आज यानी 27 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है। इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स भारत ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर दी है।
नेटफ्लिक्स ने किया पोस्ट
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए गणेश चतुर्थी के मौके पर मूवी को स्ट्रीम करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सोने, खून और आग के राज्य में… राख से एक नया राजा उभरता है।’ ओटीटी पर इस मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। जिनमें तमिल, तेलगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं।
मूवी में कौन-कौन?
किंगडम में विजय देवरकोंडा धमाकेदार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। इस मूवी में एक्शन करके विजय ने अपनी रोमांटिक हीरो वाली इमेज पूरी तरह से बदलकर रख दी। वहीं मूवी में विजय के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे, सत्यदेव कंचरणा, वेंकटेश वीपी और मनीष चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: Vijay Devarakonda को क्या हुआ? अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines