Kingdom से पहले OTT पर देखें विजय देवरकोंडा की 5 एक्शन फिल्में, एक को बॉलीवुड ने किया कॉपी
Vijay Devarakonda Kingdom Movie: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ मूवी से पहले ओटीटी पर आप उनकी एक्शन फिल्में देख सकते हैं। इन मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
Vijay Devarakonda Kingdom Movie: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की एक्शन स्पाई मूवी ‘किंगडम’ को लेकर उनके फैंस के बीच काफी क्रेज दिखाई दे रहा है। मूवी आज यानी 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विजय का एक्शन अवतार फैंस के दिल पर छा गया है। आइए आज आपको हम उनकी उन 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं जो एक्शन से भरपूर हैं। इन मूवीज को आप ओटीटी पर देख सकते हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन मूवीज का नाम शामिल है?
विजय की ये एक्शन मूवी साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन भी लीड रोल में थीं। इसमें विजय ने एक बॉक्सर का किरदार निभाया था। जिसमें वो काफी एक्शन सीन्स करते नजर आए थे। इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Arjun Reddy
विजय देवरकोंडा की इस मूवी में आपको रोमांस के साथ-साथ एक्शन सीन्स में देखने को मिलेंगे। इस मूवी में विजय के साथ-साथ शालिनी पांडे भी लीड रोल में नजर आई हैं। वहीं इस मूवी को इतना पसंद किया गया कि ये फैंस की फेवरेट बन गई। साथ ही इसका बॉलीवुड में ‘कबीर सिंह’ के नाम से रीमेक भी बनाया गया। ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
NOTA
साल 2018 में आई ये मूवी थ्रिलर-एक्शन मूवी है। इसमें आपको राजनीति का भी डोज देखने को मिलेगा। वहीं मूवी में विजय देवरकोंडा के साथ-साथ नासिर, संचना नटराजन और मेहरीन पीरजादा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Dear Comrade
रश्मिका मंदाना और विजय की इस मूवी को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। इसमें भी विजय एक्शन अवतार में नजर आए थे। साल 2019 में आई ये मूवी आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो या फिर एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं।
विज्ञापन
The Family Star
विजय की ये मूवी एक फैमिली फिल्म है, लेकिन इसमें भी आपको कई जगह एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। मूवी में विजय के साथ-साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आई हैं। इस मूवी को आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। ये मूवी जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।