---विज्ञापन---

Kingdom OTT Release: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की ओटीटी रिलीज आई सामने, कब और कहां देखें मूवी?

Kingdom OTT Release: विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं मूवी कब और कहां स्ट्रीम होगी?

Kingdom OTT Release: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की एक्शन मूवी ‘किंगडम’ की ओटीटी रिलीज सामने आ गई है। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब विजय देवरकोंडा की मूवी ऑडियंस एंटरटेन करने के लिए ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। मूवी में आपको विजय देवरकोंडा फुल एक्शन फॉर्म वाला अवतार देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं ये मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब स्ट्रीम होने जा रही है?

यह भी पढ़ें: Kingdom से पहले OTT पर देखें विजय देवरकोंडा की 5 एक्शन फिल्में, एक को बॉलीवुड ने किया कॉपी

---विज्ञापन---

कब हो रही स्ट्रीम?

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ को थिएटर में ऑडियंस का मिला-जुला रिएक्शन मिला था। वहीं जिन्होंने इस मूवी को सिनेमाघरों में देखना मिस कर दिया अब वो घर पर बैठकर ही अपनी फैमिली के साथ मूवी को एन्जॉय कर सकते हैं। ‘किंगडम’ को नेटफ्लिक्स पर आज यानी 27 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है। इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स भारत ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर दी है।

नेटफ्लिक्स ने किया पोस्ट

नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए गणेश चतुर्थी के मौके पर मूवी को स्ट्रीम करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सोने, खून और आग के राज्य में… राख से एक नया राजा उभरता है।’ ओटीटी पर इस मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। जिनमें तमिल, तेलगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं।

---विज्ञापन---

मूवी में कौन-कौन?

किंगडम में विजय देवरकोंडा धमाकेदार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। इस मूवी में एक्शन करके विजय ने अपनी रोमांटिक हीरो वाली इमेज पूरी तरह से बदलकर रख दी। वहीं मूवी में विजय के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे, सत्यदेव कंचरणा, वेंकटेश वीपी और मनीष चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 

यह भी पढ़ें: Vijay Devarakonda को क्या हुआ? अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर

First published on: Aug 27, 2025 10:11 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Read More

Himani sharma

हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola