हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kim Kardashian को इंडिया आते ही हुआ प्यार! बोलीं- मेरा दिल...

Kim Kardashian Latest Post: किम कार्दशियन (Kim Kardashian) और क्लोई कार्दशियन (Khloe Kardashian) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अंनत-राधिका की शादी से दोनों के फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। एक पोस्ट का कैप्शन सुर्खियों में है।

विज्ञापन
Kim Kardashian, Khloe Kardashian

Kim Kardashian Post Viral: मशहूर अमेरिकन टीवी पर्सनैलिटी किम कार्दशियन (Kim Kardashian) और क्लोई कार्दशियन (Khloe Kardashian) भारत आई थीं और उन्होंने  2 दिन खूब लाइमलाइट बटोरी। वहीं इन दोनों विदेशी बालाओं पर देसी खुमार ऐसा चढ़ा कि इंडियन्स भी उनके दीवाने बन गए। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में कार्दशियन सिस्टर्स ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा, लेकिन लगता है कि भारत आने के बाद किम अपना दिल किसी को दे बैठी हैं। जी हां, एक पोस्ट सामने आई है।

किम कार्दशियन ने शेयर की फोटो

दरअसल, किम कार्दशियन ने अपना इंस्टाग्राम पर अनंत-राधिका की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में किम सुर्ख लाल कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने ईशा अंबानी और अनंत-राधिका के संग तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में न सिर्फ उनकी खूबसूरती लोगों का ध्यान खींच रही है, बल्कि पोस्ट का कैप्शन भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

पोस्ट को शेयर करते हुए किम ने कैप्शन में लिखा कि भारत के पास मेरा ‘दिल’ का इमोजी। अब भई इस कैप्शन से तो लोगों को यही समझ आ रहा है कि किम इंडिया को अपना दिल दे बैठी हैं। हालांकि नेटिजंस ने इस पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं।

विज्ञापन

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप एकदम रानी के जैसी लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि आपको भारत से प्यार हो गया है। तीसरे यूजर ने कहा कि लव इंडिया। इस तरह के कमेंट्स यूजर किम की पोस्ट पर कर रहे हैं।

विदेशी बालाओं ने लूटी लाइमलाइट

गौरतलब है कि अनंत-राधिका की शादी में किम और क्लोई के लुक ने बी-टाउन की हसीनाओं को टक्कर दी। सोशल मीडिया पर जितनी चर्चा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस की हुई, उतनी ही लाइमलाइट इन विदेशी बालाओं ने चुराई। हर कोई इनके इंडियन लुक का दीवाना हुआ। सोशल मीडिया पर यूजर्स इनकी तारीफ करते नहीं थके।

विज्ञापन

वापस विदेश जा चुकी हैं कार्दशियन सिस्टर्स

हालांकि शादी के बाद किम बहन क्लोई के साथ वापस विदेश जा चुकी हैं, लेकिन इंडिया में किम और क्लोई ने खूब मजे किए। गौरतलब है कि 11 जुलाई की रात को कार्दशियन सिस्टर्स भारत आई थीं। अंबानी परिवार ने दोनों बहनों के वेलकम में कोई नहीं छोड़ी, वहीं कार्दशियन सिस्टर्स ने इस दौरान ऑटो रिक्शा की भी सवारी की। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: बेघर हुई वड़ा पाव गर्ल तो पति ने मेकर्स पर साधा निशाना, Yugam Dixit ने लगा दिया ये आरोप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola