Bigg Boss OTT 3: बेघर हुई वड़ा पाव गर्ल तो पति ने मेकर्स पर साधा निशाना, Yugam Dixit ने लगा दिया ये आरोप

Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 से चंद्रिका दीक्षित को बाहर कर दिया गया है। जैसे ही वड़ा पाव गर्ल शो से बाहर हुईं तो एविक्शन पर सबने अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। चंद्रिका के पति युगम ने भी रिएक्ट किया है।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Eviction Reaction: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में घर से चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल का पत्ता साफ हो गया है। जी हां, बिग बॉस ने चंद्रिका को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वड़ा पाव गर्ल को वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट अनिल कपूर का गुस्सा झेलना पड़ा। इसके बाद अनिल कपूर ने चंद्रिका को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जैसे ही वड़ा पाव गर्ल शो से बाहर हुईं, इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और लोग इस पर चर्चा करने लगे। इस बीच अब चंद्रिका के पति ने भी पत्नी के बेघर होने पर रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

वड़ा पाव गर्ल के पति ने लगाया आरोप

चंद्रिका के घर से बाहर होने के बाद उनके पति युगम दीक्षित ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक के साथ बात की। इस बातचीत में युगम दीक्षित ने कहा कि बिग बॉस ओटीटी-3 के मेकर्स ने ‘अनफेयर’ एलिमिनेशन किया है। इस दौरान युगम से पूछा गया कि क्या आपने चंद्रिका की बिग बॉस ओटीटी-3 की जर्नी को फॉलो किया तो युगम ने कहा कि हां, मैंने उसे पूरा फॉलो किया है और यह पूरी तरह से अनफेयर एलिमिनेशन है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

युगम ने दिया पत्नी चंद्रिका का साथ

चंद्रिका दीक्षित के पति युगम दीक्षित से पूछा गया कि घर के अंदर चंद्रिका के गेम के बारे में आप क्या सोचते हैं? युगम ने जवाब दिया कि वह अपने हिसाब से बहुत अच्छा खेल रही थी। इसके बाद उनसे पूछा गया कि आपके हिसाब से चंद्रिका का प्रतिद्वंदी कंटेस्टेंट कौन है? तो उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से विशाल पांडे और लवकेश कटारिया। इस तरह के कई सवाल युगम से पूछे गए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

शो से बाहर होने वाली 5वीं कंटेस्टेंट हैं चंद्रिका

युगम ने कहा कि जिस हिसाब से चंद्रिका को टॉरगेट किया जा रहा था, उस हिसाब से तो ये ‘अनफेयर’ है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि युगम को चंद्रिका का शो से बाहर होना पसंद नहीं आया। बता दें कि चंद्रिका दीक्षित शो से बाहर होने वाली 5वीं कंटेस्टेंट हैं।

विज्ञापन

वड़ा पाव गर्ल से पहले बाहर हो चुके ये कंटेस्टेंट

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी-3 के घर से नीरज गोयत, पायल मलिक, पॉलोमी दास और मुनीषा खटवानी बाहर हो चुके हैं। वड़ा पाव गर्ल अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अब वे शो से बाहर आ चुकी हैं तो जाहिर है कि वे इसके बारे में बात करेंगी, लेकिन चंद्रिका कब बात करेंगी और क्या कहेंगी, इसका सभी को इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ