Kim Kardashian Grandmother Passes Away: मशहूर रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन और उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है. किम कार्दशियन की दादी मैरी जो शैनन (जिन्हें प्यार से एमजे कहा जाता था) का निधन हो गया है. मैरी जो शैनन के निधन से पूरा परिवार गम में है. हर कोई किम की दादी की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.
किम कार्दशियन ने शेयर किया पोस्ट
दादी के निधन पर किम कार्दशियन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में किम ने अपनी दादी एमजे के साथ कई सारी फोटोज शेयर की है. इसी के साथ किम ने बेहद लंबा और इमोशनल नोट भी लिखा है. किम ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मेरी प्यारी दादी एमजे, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी गॉसिप की साथी, आपने हम सबको परिवार का महत्व सिखाया और ये मूल्य हम हमेशा अपने साथ रखेंगे.
इमोशनल हुईं किम
किम ने लिखा कि आप वो महिला थीं, जिन्होंने मुझे एक मेहनती बिजनेसवुमेन होने का मतलब सिखाया. आपने मुझे सैन डिएगो में अपने स्टोर में मेरी पहली नौकरी दी और मुझे काम के प्रति लगन, ताकत और आत्मविश्वास के ऐसे सबक सिखाए, जिन्हें मैंने तबसे हमेशा अपने साथ रखा है. आपने हमेशा मुझ पर विश्वास किया, मेरा साथ दिया और मेरी सबसे सुरक्षित जगह थीं.
क्या बोलीं किम?
किम ने आगे लिखा कि आप सचमुच हमारे परिवार की मुखिया थीं और आपका प्यार हम सब में समाया हुआ है. मुझे पता है कि अब आपको शांति मिल गई है. पापा हैरी, आंटी करेन और मेरे पापा को मेरी तरफ से गले लगा देना. आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आपको हमेशा याद करती रहूंगी. आप हम सब में सबसे अच्छी थीं.
फैंस और यूजर्स दे रहे हिम्मत
किम लिखती हैं कि मुझे पता है कि आप स्वर्ग में हैं और अपने उस इंस्टाग्राम अकाउंट से हमारी सारी पोस्ट देख रही हैं, जिसे आप हमेशा इस्तेमाल करती थीं. किम के इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई उन्हें हिम्मत दे रहा है. फैंस और यूजर्स किम की दादी की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Alpha का 14 दिन में ही हुआ बुरा हाल, दूसरे हफ्ते की कमाई देख हैरान हुए मेकर्स
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines