Kiara Advani On KWK 8: इन दिनों बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर (Karan Johar) अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee With Karan 8) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब तक शो के छह एपिसोड आ चुके हैं, जिनकी शुरुआत दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ हुई थी। अब तक शो में कई सेलेब्स आ चुके हैं और अपने जीवन के कई राज खोल चुके हैं। इसी बीच अब शो के सातवें एपिसोड में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पहुंचे।
जहां उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी रिवील किए। इसी बीच कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की शादी से जुड़ा एक राज भी खुला। करण के चैट शो में यह खुलासा हुआ कि कियारा अपनी ही शादी में लेट पहुंची थीं। दरअसल, अपनी शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ अपनी खुशी को शेयर करते हुए अपनी शादी की एक बहुत प्यारा और दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया था।
अपनी ही शादी पर लेट हो गई थीं Kiara Advani
कियारा और सिद्धार्थ की इस वेडिंग वीडियो पर फैंस अपना दिल हार बैठे थे। इसी बीच में जब कियारा की एंट्री होती है और वो डांस करते हुए सिद्धार्थ के पास जा रही होती हैं तब सिद्धार्थ घड़ी की तरफ इशारा करता है, जो एक सच्चा इंसिडेंट है। दरअसल, कियारा वाकई में अपनी शादी वाले दिन लेट हो गई थी, जिसको लेकर सिद्धार्थ ने इशारा कर कहा था, ‘तुम लेट हो’। KWK 8 के लेटेस्ट एपिसोड में कियार इस बारे में बात करते हुए कहती हैं, ‘वो बहुत अजीब था , जब हम मिले तो वो बहुत फिल्मी थे। मुझे नहीं पता था कि जो भी उस दिन हो रहा था वो सब प्लान किया गया था’।
यह भी पढ़ें: Shekhar Suman Birthday: अच्छी शुरुआत के बाद भी नहीं मिलता था काम, पत्नी चलाया करती थी घर का खर्च
‘क्योंकि तुम लेट थी कियारा…’
कियारा की इस बात को सुनने के बाद करण जौहर कहते हैं, ‘वो रियल था क्योंकि तुम लेट थी कियारा’। इसके बाद एक्ट्रेस हंसती हैं और अपना बचाव करते हुए कहती है, ‘बारात बहुत जल्दी आ गई थी। यह पहली बारात थी जो टाइम से पहले आ गई थी’। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने इसी साल 2023, फरवरी में शादी की थी। दोनों के बीच फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान प्यार हुआ था, जिसके बाद दोनों ने दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
19 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines