Kiara Advani on marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की है। अब एक्ट्रेस ने अपनी इस नई जर्नी को लेकर बात की है और बताया कैसे वह अपना घर संभाल रही है।
अपनी जिंदगी के नए सफर को लेकर कियारा ने कहा कि- ‘मैं पहली बार घर चला रही हूं, मैं अपने माता-पिता के घर में रहती थी, मेरी मां ने यह सब किया और अभी हम उनके लिए बहुत सम्मान और मूल्य रखते हैं, लेकिन यह प्यारा और खूबसूरत चरण है, मैं बहुत-बहुत खुश हूं।’
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar OMG 2: ‘ओह माई गॉड 2’ से अक्षय का नया वीडियो आउट, इस दिन आएगा फिल्म का टीजर
वो मुझे हमेशा प्रेरित करते हैं- कियारा
सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी का ‘बहुत सम्मान’ करते हैं और लोगों के प्रति बहुत गर्मजोशी से पेश आते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक महान जीवन साथी है, वह हमेशा मुझे प्रेरित करते हैं चाहे वह काम करने के लिए हो या नई चीजों को आजमाने के लिए, वो मुझे हमेशा प्रेरित करते हैं।
हम दोनों के बीच दोस्ती है- कियारा आडवाणी
बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुलाकात फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और एक दूजे के करीब आए। साथ ही कियारा ने कहा कि ‘हम दोनों के बीच दोस्ती है और हमारी जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। हमें उन कैरेक्टर्स को (शेरशाह में) निभाने का मिला और स्वाभाविक रूप से हम साथ काम करना पसंद करेंगे।
7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
हम बस सही स्क्रिप्ट की उम्मीद कर रहे हैं जो हम दोनों को पसंद है, जिससे हम वापस आ सकें और एक जोड़ी के रूप में दर्शकों का मनोरंजन कर सकें। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे और शादी के तुरंत बाद की तस्वीरें भी साझा की, जो खूब वायरल भी हुई थी। दोनों के काम के बारे में बात करें तो हाल ही में कियारा फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई हैं। वहीं, सिद्धार्थ को आखिरी बार ‘मिशन मजनू’ में देखा गया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines