बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का मेट गाला 2025 में डेब्यू हुआ है। दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट में प्रेग्नेंट कियारा ने चार चांद लगा दिए। मॉम टू बी कियारा का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। एक्ट्रेस के फेस पर जो प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है, वो उन्हें बाकी स्टार्स से ज्यादा खूबसूरत दिखा रहा है। ऊपर से कियारा आडवाणी की ड्रेस में कुछ ऐसी बात है कि आप उससे नजरें नहीं हटा पाएंगे। अब इस ड्रेस का उनके होने वाले बच्चे से खास कनेक्शन सामने आया है।
कियारा ने मेट गाला में पहना गौरव गुप्ता का आउटफिट
आपको बता दें, कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में मशहूर इंडियन डिजाइनर गौरव गुप्ता के कस्टम कॉउचर आउटफिट को कैरी किया। जब ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन कलर की इस खूबसूरत ड्रेस का गहरा मतलब आपको समझ आएगा, तो आपको ये और भी अच्छी लगने लगेगी। कियारा आडवाणी के लुक को अब उनके डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिस्क्राइब किया है। उन्होंने कियारा आडवाणी का लुक शेयर करते हुए खास डिटेल्स दी हैं।
कियारा आडवाणी की ड्रेस का क्या है मतलब?
गौरव गुप्ता ने लिखा, ‘कियारा आडवाणी के इस मेट गाला आउटफिट का टाइटल ‘ब्रेवहार्ट्स’ है। चुनौती, विरासत और नई शुरुआत के लिए एक ट्रिब्यूट। ब्रेवहार्ट्स ब्लैक डैंडी की भावना पर बनाया गया है- जिन्होंने मानदंडों को चुनौती दी और ग्रेस, ताकत और व्यक्तित्व के साथ संस्कृति को नया आकार दिया। प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी के इस लुक का गहरा मतलब है। ये दर्शाता है कि कैसे पहचान विरासत में मिलती है और पीढ़ियों के जरिए उसकी पुनर्कल्पना की जाती है। एक सोने की नक्काशीदार ब्रेस्टप्लेट है, जिसमें दो दिल हैं- मां और बच्चा, जो एक गर्भनाल से जुड़े हुए हैं।’
यह भी पढ़ें: Hina Khan के साथ ICU में 5 दिन तक क्या हुआ? एक्ट्रेस का छलका दर्द
कियारा आडवाणी की ड्रेस का बेबी से कनेक्शन रिवील
यानी कियारा की ड्रेस पर जो दिल बने हैं, उनमें से एक दिल उनका है और दूसरा छोटा दिल उनके होने वाले बच्चे का है। साथ ही ये दोनों दिल गर्भनाल से जुड़े हुए हैं। यानी कियारा आडवाणी का मेट गाला डेब्यू बेहद सोच समझकर किया गया है। एक्ट्रेस की ड्रेस के पीछे एक बड़ी और गहरी सोच है। वहीं, फैंस भी कियारा के लुक से इम्प्रेस नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस इवेंट में आसानी से लाइमलाइट चुरा ली है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
13 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines