Kiara Advani Bedroom Secrets: हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) का लेटेस्ट एपिसोड स्ट्रीम हुआ है। इस बार करण जौहर (Karan Johar) के शो में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) साथ में नज़र आए। इन दोनों स्टार्स ने इस एपिसोड में खूब मस्ती की। साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई मजेदार खुलासे भी किए। इसी बीच बातों-ही बातों में कियारा आडवाणी कुछ ऐसा कह गईं जिसके बाद विक्की और करण दोनों ही हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद Himanshi और Asim की पर्सनल चैट लीक, तंग आकर एक्ट्रेस ने क्विट किया सोशल मीडिया!
कियारा ने खोला बेडरूम सीक्रेट
एक्ट्रेस ने इस शो में अपने और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बेडरूम सीक्रेट्स तक दुनिया के सामने खोलकर रख दिए। उन्होंने इस दौरान सिद्धार्थ को लेकर कुछ ऐसा कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, करण ने कियारा से इस शो में एक सवाल किया था कि वो क्या 3 चीजें हैं जिन्हें वो अपने बेडरूम में इस्तेमाल करती हैं? इस सवाल का एक्ट्रेस ने बेहद नॉटी जवाब दिया और कहा- ‘तकिया, कंबल और मेरा पति।’ कियारा आडवाणी कि ये बात सुनकर विक्की कौशल और करण जौहर पहले तो चौंक गए जिस पर एक्ट्रेस ने बात संभालने की कोशिश की और कहा- ‘हां उन्हें गले लगाती हूं।’
सिद्धार्थ बात-बात पर फुलाते हैं मुंह
बस फिर क्या था ये सुनकर वो दोनों और भी जोर से हंसने लगे। अब एक्ट्रेस का ये बयान सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें, इसके अलावा कियारा ने ये भी रिवील किया है कि उनके पति सिद्धार्थ बात-बात पर उनसे गुस्सा हो जाते हैं। जिसके बाद तो कियारा ही अक्सर उन्हें मनाती हैं। इस बात पर तो करण भी कियारा से एग्री करते नजर आए। करण भी बोले कि सिद्धार्थ का नेचर मुंह फुलाने वाला है। कियारा ने भी पलटकर जवाब दिया- ‘हां मैं मनाती हूं।’
कियारा ने किया खुलासा
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि शादी से पहले सिद्धार्थ लंबे समय से अकेले रह रहे थे। वहीं, कियारा अपने परिवार के साथ रह रही थीं। जब उनकी शादी हुई तो कियारा को समझ ही नहीं आया कि घर कैसे चलाएं। फिर एक्ट्रेस ने अपनी मां को फोन मिलाया और पहले उन्हें थैंक यू कहा क्योंकि वो इतनी अच्छी तरह घर चलाती हैं। अब ये एपिसोड लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस को कियारा की क्यूटनेस भा गई है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
50 mins agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines