ब्रेकअप के बाद Himanshi और Asim की पर्सनल चैट लीक, तंग आकर एक्ट्रेस ने क्विट किया सोशल मीडिया!

Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup: हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद अपनी पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर लीक कर दी है। एक्ट्रेस के इस कदम के बाद वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। लगता है अब उन्होंने तंग आकर सोशल मीडिया से दूरी बना ली।

Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup

Image Credit: Instagram

Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के पॉपुलर कपल हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और आसिम रियाज (Asim Riaz) के ब्रेकअप की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। बीते दिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आसिम से अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने रिवील किया कि बहुत कोशिशों के बाद भी उनका रिश्ता नहीं बच सका। अलग-अलग धर्म होने की वजह से दोनों का प्यार कुर्बान हो गया और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला ले लिया। अब ये खबर वायरल होते ही एक्ट्रेस ट्रोल होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशी ने शेयर की पर्सनल चैट

सोशल मीडिया पर आसिम के फैंस ने हिमांशी को खूब ट्रोल किया। जिसके बाद तंग आकर एक्ट्रेस ने अपनी सफाई दी। उन्होंने खुद आसिम के साथ अपनी पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर लीक कर दी। एक्ट्रेस ने ब्रेकअप वाली चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह स्पष्ट करने के लिए मेरा आखिरी और अंतिम बयान है कि मैं एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हूं इसलिए मैं किसी भी धर्म का अपमान नहीं कर रही हूं… मैंने सिर्फ अपना धर्म चुना है।

Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup

Image Credit: Google

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने दी ब्रेकअप पर आखिरी सफाई

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘अगर मैं नहीं चाहती कि आप में से कोई भी उसे ब्रेकअप के लिए दोषी ठहराए तो मैं ये भी नहीं चाहती हूं कि आप में से कोई मेरे खिलाफ बकवास करे… अपने पिछले रिश्ते में मैं चुप थी, इस कारण मैंने यहां सारा दोष अपने ऊपर ले लिया। मैंने भी यही कोशिश की लेकिन मुझे खेद है कि लोगों ने इसे दूसरे तरीके से ले लिया।’ इसके साथ हिमांशी ने जो स्क्रीन शॉट शेयर किया है उसमे दोनों को ब्रेकअप पर बात करते हुए देखा जा सकता है। इसमें आसिम ही उन्हें कह रहे हैं कि उन्हें ब्रेकअप का सही कारण बता देना चाहिए। जिस पर हिमांशी ने जवाब दिया पर रिमूव कर दिया क्योंकि वो तुम्हे टारगेट करता।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन
Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup

Image Credit: X

सोशल मीडिया से बनाई दूरी!

अब इसके बाद तो मामला सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा गरमा गया। लोगों ने एक्ट्रेस को पर्सनल चैट शेयर करने के लिए खूब ट्रोल किया। जिसके बाद लगता है एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी ही बना ली है। क्योंकि अगर अब आप हिमांशी का X अकाउंट सर्च करेंगे तो वो आपको दिखाई नहीं देगा। इसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे हिमांशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया हो। लेकिन अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता क्योंकि ये भी चांस है कि ये कोई टेक्निकल प्रॉब्लम हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ