Met Gala 2025: बेबी बंप के साथ Kiara Advani बनीं पहली भारतीय एक्ट्रेस, दिल छू गया अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में धमाकेदार एंट्री की। बेबी बंप के साथ कियारा भारत की पहली एक्ट्रेस भी बन गईं जिन्होंने इस मेगा इवेंट में अपनी झलक दिखाई।

Kiara Advani

Kiara Advani

 न्यूयॉर्क में हो रहे फैशन के सबसे बड़े इवेंट, मेट गाला 2025 में इस बार भारतीय अदाकारा कियारा आडवाणी ने अपने पहले डेब्यू के साथ सबका दिल जीत लिया। ग्लैमर और मातृत्व का ऐसा मेल शायद ही किसी ने पहले देखा हो। कियारा ने ना सिर्फ अपने प्रेग्नेंसी को गर्व से दिखाया बल्कि अपने लुक के जरिए एक गहरा मैसेज भी दे दिया। कियारा आडवाणी का लुक देखते ही बन रहा था।

कियारा ने लुक से दिया मैसेज

काले, सफेद और सुनहरे रंग के मिश्रण वाले गाउन में जब कियारा ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो हर कैमरा उन्हीं पर टिक गया। उनकी इस ड्रेस को नाम दिया गया था ‘ब्रेवहार्ट्स’—जो महिलाओं की शक्ति, मातृत्व और बदलाव के नए चरण का प्रतीक था। इस लुक को और खास बनाता है ड्रेस का वो डिजाइन, जिसमें एक सोने की चेस्ट पर दो दिलों की आकृति थी—एक मां का दिल और दूसरा होने वाले बच्चे का। दोनों को जोड़ती एक चेन जैसे गर्भनाल का रूप ले रही थी। इस दिल छू लेने वाले प्रतीक ने हर किसी का ध्यान खींचा।

कियारा के शानदार लुक ने जीता दिल 

कियारा के इस लुक की डिजाइनिंग की जिम्मेदारी उनके स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया और फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने मिलकर उठाई थी। ये जोड़ी पहले भी कई अभिनेत्रियों के लिए एक्सपेरिमेंटल लुक्स तैयार कर चुकी है, लेकिन कियारा के इस लुक ने सारी सीमाएं तोड़ दीं। कियारा ने बताया कि उनका ये ड्रेस सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि उनके निजी जीवन में चल रहे बदलाव का प्रतीक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

कियारा ने लुक पर क्या कहा? 

इवेंट के दौरान जब कियारा से इस खास लुक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘एक कलाकार और एक मां बनने जा रही महिला के तौर पर, ये पल मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक है। मेट गाला जैसे मंच पर इस खास फेज को दर्शाना मेरे लिए गर्व की बात है।’

मेट गाला 2025 में इस बार कई भारतीय सितारों ने हिस्सा लिया, जिनमें सुपरस्टार शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन कियारा का ये अनोखा और दिल छू लेने वाला अंदाज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। कई फैशन क्रिटिक्स और इंटरनेशनल मीडिया ने भी उनके इस लुक को ‘बोल्ड’, ‘भावुक’ और ‘कलात्मक’ करार दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ