'इज्जत करनी चाहिए, वो आपके लिए…', Kiara Advani ने प्रेग्नेंसी के बाद आए बदलावों पर तोड़ी चुप्पी

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में प्रेग्नेंसी के बाद आए बदलावों पर बात की है. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फिल्म ‘वॉर 2’ में अपने बिकनी लुक पर बात की. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

Kiara Advani

Kiara Advani. image news- social media

विज्ञापन

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म से एक्ट्रेस को लुक रिवील हो गया है, जो लोगों को खूब पसंद आया है. इस बीच अब कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद उनके शरीर में आए बदलावों पर बात की है और बताया है कि कैसे उनकी बॉडी को लेकर उनकी सोच बदल गई. आइए जानते हैं कि कियारा ने इसको लेकर क्या कहा?

कियारा ने क्या कहा?

दरअसल, हाल ही में कियारा आडवाणी ने वोग इंडिया के साथ बात की. इस दौरान अभिनेत्री ने बिकिनी सीन के लिए शेप में आने के लिए अपने स्ट्रिक्ट रूटीन के बारे में भी बात की. इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि डिलीवरी के बाद मैंने सोचा कि मैंने ये पहले भी किया है और मैं इसे फिर से करूंगी.

Advertisment

एक्ट्रेस के मां बनने के बाद रिलीज हुई फिल्म

कियारा ने कहा कि फिल्म ‘वॉर 2’ में जिस बिकनी सीन को लेकर इतनी बातें हुई, उसे करने के लिए शरीर जैसा दिखता है और बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर जैसा दिखता था, उन दोनों के अंतर को समझना बेहद मुश्किल था. गौरतलब है कि कियारा कि फिल्म ‘वॉर 2’ उनकी बच्ची को जन्म देने के बाद रिलीज हुई थी.

आज बहुत ही बुरा लगता है- कियारा

इसके आगे कियारा ने कहा कि बच्चे के तुरंत बाद शेप में वापस आने का दवाब आज बहुत ही बुरा लगता है. इसके अलावा कियारा ने अपनी बदली सोच के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं जब भी अपने शरीर को देखती हूं तो मुझे लगता है कि वाह, मैंने एक इंसान को जन्म दिया है और इसकी कोई तुलना नहीं है.

अपने शरीर की इज्जत करनी चाहिए- कियारा

कियारा ने आगे कहा कि मैं अब किसी भी शेप और साइज में हूं, लेकिन मैं हमेशा अपने शरीर की इज्जत करूंगी और आपको अपने शरीर की इज्जत करनी चाहिए कि वो आपके लिए क्या कर सकता है. बता दें कि फिल्म ‘वॉर 2’ को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन फिल्म से कियारा का बिकनी लुक बेहद वायरल हुआ था.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ