Dhurandhar ने इस दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी 'पुष्पा 2' को चटाई धूल, बना डाला नया रिकॉर्ड

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म को हर किसी का बेहद प्यार मिल रहा है और दर्शक इसकी तारीफ कर रहे हैं. इस बीच अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Dhurandhar

Dhurandhar. image credit- social media

विज्ञापन

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है. फिल्म को भी लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच अब हम आपको इस फिल्म के उस दिन के बारे में बता रहे हैं, जिस दिन इसने सबसे कम कलेक्शन किया, लेकिन फिर भी फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ दिया और एक नया रिकॉर्ड बना दिया. आइए जानते हैं इसके बारे में…

फिल्म ‘धुरंधर’ के मंडे कलेक्शन में गिरावट

दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है. इस बीच अब फिल्म ने पहली बार सोमवार को 20 करोड़ से नीचे का कलेक्शन किया है, लेकिन फिर भी इसकी कमाई कई शानदार फिल्मों से ऊपर है. ट्रेड रिपोर्ट्स के शुरुआती आंकड़ों की मानें को इस फिल्म ने मंडे को बॉक्स ऑफिस पर 16-17 करोड़ रुपये की कमाई की.

Advertisment

घटती कमाई में नहीं गिनी जाएगी फिल्म

भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन फिर भी इसे घटती कमाई में नहीं गिना जाएगा. ये तो सभी जानते हैं कि वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में उछाल आता है, लेकिन मंडे को इसमें गिरावट देखने को मिल ही जाती है. वहीं, अगर रणवीर की इस फिल्म की बात करें तो फिल्म ने बीते वीकेंड ऑलमोस्ट 100 करोड़ का कलेक्शन करके ट्रेड के नियम ही बदल दिए हैं.

ऐसा करने वाली पहली फिल्म

इसके अलावा ये फिल्म तीसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली फिल्म है, जो इसके लिए बेहद बड़ी बात है. बता दें कि सोमवार को ‘धुरंधर’ का कलेक्शन अपने सेट किए हुए पैमाने से थोड़ा ही कम हुआ, ऐसे में ये अभी भी बाकी फिल्मों के मुकाबले बहुत दमदार चल रही है.

‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड टूटा

इतना ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों में तीसरे हफ्ते इस आंकड़े को पार करने का रिकॉर्ड ‘पुष्पा 2’ के नाम था, जो अब टूट गया है. इतना ही नहीं बल्कि अब ये फिल्म विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को पीछे छोड़ने की तैयारी कर रही है क्योंकि इस फिल्म के नाम साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ