Khushi Mukherjee Santy Controversy: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. जाने-माने रैपर और सिंगर सैंटी शर्मा ने एक्ट्रेस के बोल्ड आउटफिट पर भड़काऊ बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब रैपर के इस बयान से सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है. जहां कुछ लोग सोशल मीडिया पर सैंटी शर्मा के बयान को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस बयान के चलते उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
खुशी मुखर्जी को लेकर दिया बोल्ड स्टेटमेंट
दरअसल ये विवाद तब शुरू हुआ जब सैंटी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई खुशी मुखर्जी की बोल्ड फोटोज पर रिएक्शन दिया. रैपर ने कहा कि एक कंटेंट क्रिएटर को ऐसे कंटेंट शेयर नहीं करने चाहिए. समाज पर इसका असर पड़ता है. अगर आपके फॉलोअर्स लाखों या करोड़ों में हैं तो आपको पब्लिक को कुछ इंस्पायरिंग कंटेंट देना चाहिए जो पब्लिक के लिए भी पॉजिटिव हो और समाज को एक पॉजिटिव मैसेज भी दे.
यह भी पढ़ें: MasterChef India Season 9 के विनर बने विक्रम-अजिंक्य, अपने जायकों से दोनों भाइयों ने जीती ट्रॉफी
बयान पर मचा घमासान
वहीं रैपर ने अपने बयान में ये तक कह डाला कि ऐसी लड़कियों की वजह से रेप को बढ़ावा मिलता है. बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर सैंटी शर्मा के बयान को लेकर घमासान छिड़ गया. सोशल मीडिया पर सैंटी शर्मा के इस बयान पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. जहां कुछ लोग रैपर का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. बता दें अभी तक इस बयान पर खुशी मुखर्जी का कोई रिएक्शन नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 ने इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, O Romeo का भी जान लें कलेक्शन
कौन हैं सैंटी शर्मा?
मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले सैंटी शर्मा म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं. सिंगर को साल 2016 में ‘सुनी सुनी सदको’ सॉन्ग से पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपनी ऑडियंस के लिए कईं सिंगल ट्रैक्स बनाए. रैपर ने ‘Housefull 5’ के लिए एक एंथम रैप भी लिखा जो काफी वायरल हुआ. अब रैपर ने इंडस्ट्री में सिंगर के तौर पर अपनी एक पहचान बना ली है, जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines