सलमान खान का शो बिग बॉस अभी शुरू भी नहीं हुआ है और जमकर सुर्खियों में है। शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट सामने आ ही जाता है। बीते लंबे टाइम से शो के लिए इस सीजन (बिग बॉस 19) के अप्रोच कंटेस्टेंट की चर्चा हो रही है। इस बीच अब बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किए गए दो रूमर्ड कंटेस्टेंट लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों को लेकर खूब बातें हो रही हैं और वो भी एक-दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब खुशी मुखर्जी ने मिक्की मेकओवर को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
खुशी ने जवाब दिया
बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि खुशी मुखर्जी ने मिक्की मेकओवर को उनके तंज का जवाब दिया है। पोस्ट के अनुसार, खुशी ने मिक्की को कहा है कि बिग बॉस के प्रीमियर से पहले ही दो रूमर्ड कंटेस्टेंट के बीच विवाद शुरू हो गया है।
खुशी ने दिया करारा जवाब
पोस्ट में आगे कहा गया कि मिक्की ने खुशी को उनके कपड़ो को लेकर तंज कसा था और अब खुशी ने मिक्की को इसके लिए करारा जवाब दिया है। खुशी ने गुस्से में तमतमाते हुए कहा कि मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहती हूं, जो मीडिया और लाइमलाइट में आने के लिए कुछ भी करते हैं। खासकर उनके लिए तो बिल्कुल नहीं जो चर्चा में रहने के लिए मेरे नाम को यूज कर रहे हैं।
वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। इसी के साथ अगर इस पूरे मामले की बात करें तो हाल ही में मिक्की मेकओवर ने खुशी मुखर्जी को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। खुशी पर लोगों ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया और इसके बाद मिक्की ने एक वीडियो जारी किया और उन्होंने खुशी पर तंज कसा। इसके बाद मामला बढ़ता गया और इंटरनेट पर चर्चा में आ गया। वहीं, अब मिक्की के इसी तंज का खुशी ने भी अपने अंदाज में जवाब दे दिया है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का पूर्व एक्टर अब बेंगलुरु में चलाता है ऑटो, कभी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म में निभाई थी भूमिका
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
23 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines